Cranberry Tea Benefits: क्रैनबेरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं। क्रैनबेरी को खाने के साथ इसकी चाय भी बनाकर पी जा सकती है। इसकी चाय पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होते हैं। इस चाय को दिन में बनाकर पीया जा सकता है। यह चाय पीने से स्किन में होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है। लाल रंग की यह चाय पीने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। उन्होंने बताया इस चाय को पीने से मूड भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं इस चाय पीने के अन्य फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में क्रैनबेरी चाय को अवश्य शामिल करें। यह चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर फैट को कम करने में मदद करती हैं। इस चाय को पीने से बैली फैट भी कम होता है। इस चाय को पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।
दांतों की समस्या से राहत
क्रैनबेरी की चाय पीने में स्वादिष्ट होने के साथ इसके सेवन से दांतों में होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलती हैं। यह चाय मसूड़े की सूजन को दूर करती हैं। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स प्लैक को जमने नहीं देते। जिससे ओरल हेल्थ में सुधार होता है।
यूटीआई से राहत
बहुत से लोग यूटीआई संबंधित समस्याओं से जूझते रहते हैं। ऐसे में क्रैनबेरी चाय पीने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व किडनी को डिटॉक्स करते हैं। जिससे यूटीआई की समस्या कम होती है। वहीं इस चाय को पीने से किडनी संबंधित समस्याएं कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें- मिलेट्स खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल
इम्यूनिटी मजबूत करे
क्रैनबेरी की चाय पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। इस चाय को पीने से हार्ट भी हेल्दी रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस चाय को दिन में 1 बार पीया जा सकता है।
पीरियड्स के दर्द को दूर करे
क्रैनबेरी की चाय पीने पीरियड्स में होने वाले क्रैंप्स से राहत मिलती है। क्रैनबेरी चाय में मौजूद मैग्नीशियम पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, दर्द को दूर करता हैं। इस चाय को पीने से शरीर का दर्द दूर होने के साथ मूड भी अच्छा होता है।
क्रैनबेरी की चाय बनाने का तरीका
क्रैनबेरी की चाय बनाने के लिए पानी को गर्म करने के लिए गैस पर रखें। इसमें सूखी क्रैनबेरी को वॉश करके इसमें मिलाएं। इस पानी में लौंग और दालचीनी भी डाल सकते हैं। अब आंच को धीमी करके इस चाय को कुछ देर के लिए पकने दें। अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस मिलाएं। आपकी चाय तैयार है छानकर कप में सर्व करें।
क्रैनबेरी की चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version