चिकन-अंडे में ही नहीं, इन 7 फलों में भी होता है भरपूर प्रोटीन

प्रोटीन चिकन, अंडे के अलावा कई अन्य खाद्य पदार्थों में भी भरपूर रूप से होता है। हमारे आसपास कई फ्रूट्स हैं, जिसमें प्रोटीन की प्रचुरता होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चिकन-अंडे में ही नहीं, इन 7 फलों में भी होता है भरपूर प्रोटीन


अधिकतर लोग प्रोटीन को सबसे अच्छा स्रोत चिकन, मछली, अंडे, दाल और बीन्स मानते हैं, जबकि कई अन्य खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें प्रोटीन के अच्छे स्रोतों के रूप में जाना जाता है। जिसमें नट, बीज, पनीर, दूध इत्यादि शामिल हैं। हम में से कई लोग फल और सब्जियों को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत नहीं मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हमारे आसपास कई ऐसे फल हैं, जिसमें प्रोटीन प्रचुर रूप से होती है। आज हम इस लेख में ऐसे फ्रूट्स के बारे में जानेंगे, जिसमें प्रोटीन भरपूर रूप से होता है। 

प्रोटीन रिच फ्रूट्स के नाम - protein rich fruits 

1. कीवी

कीवी फ्रूट स्वाद और सेहत से भरपूर होता है, जो विटामिन सी से भरपूर होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर है। प्रति कप कीवी फ्रूट में करीब 2.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ-साथ यह कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से कई हेल्थ एक्सपर्ट कीवी खाने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें - प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये 5 सीड्स, हेल्दी रहना है तो दिन में एक बार जरूर खाएं इनसे बना बटर

2. एवोकाडो 

एवोकाडो एक फल है, जो प्रोटीन और फैट से भरपूर होता है।  1 कटोरी में करीब 4 ग्राम प्रति प्रोटीन होने की संभावना होती है। इसके अलावा यह कई अन्य पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी अमरूद आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। 

3. कटहल

कटहल सब्जी के अलावा फल के रूप में भी खाया जाता  है। यह भारत सही अन्य देशों में भी होता है। अमरूद और एवोकाडो की तरह इसमें भी प्रोटीन भरपूर रूप से होता है। 1 कप कटहल में करीब 3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह पोटेशियम से भी भरपूर होता है। साथ ही यह विटामिन सी और फाइबर का भी समृद्ध स्त्रोत होता है, जो शरीर की परेशानी को दूर करने में लाभकारी होता है। 

4. अमरूद

अमरूद में प्रोटीन भरपूर रूप से मौजूद होता है। 1 कटोरी कटे हुए अमरूद में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें अन्य फलों की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। इसके साथ ही अमरूद विटामिन सी से भी भरपूर होता है। अमरूद का सेवन आप सीधे तौर पर काटकर खा सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी, ग्रीन योगर्ट या फिर फ्रूट्स सलाद के रूप में खा सकते हैं। अमरूद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है।  

5. खुबानी

एप्रिकोट्स उच्च प्रोटीन से भरपूर फल है। इसमें प्रति कप करीब 2.2 ग्राम प्रोटीन होता है। नियमित रूप से नाश्ते और स्नैक्स के तौर पर नियमित रूप से इसका सेवन किया जा सकता है। 

6. ब्लैकबेरी

प्रोटीन रिच फ्रूट्स में ब्लैकबेरी को भी शामिल किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। अगर आप एक प्रोटीन रिच फ्रूट्स की सलाह कर रहे हैं, तो ब्लैकबेरी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? जानें बच्चों के लिए सही प्रोटीन डाइट

7. संतरा

संतरा भी प्रोटीन से भरपूर होता है। 1 कप संतरे में करीब 1.7 प्रोटीन हो सकता है। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैँ। जैसे- फ्रूट्स सलाद और जूस इत्यादि। 

प्रोटीन कई तरह के फलों में भी होता है। इन फलों के सेवन से आप शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि फलों के साथ-साथ आपको अन्य प्रोटीन रिच खाद्य पदार्थों को खाने की आवश्यकता होती है। 

 

Read Next

महिलाओं के लिए डाइट चार्ट: नाश्ते से लेकर रात के खाने तक महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version