स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मददगार हो सकता है खीरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

How To Use Cucumber To Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए खीरे को इन तरीकों से इस्तेमाल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मददगार हो सकता है खीरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल


How To Use Cucumber To Remove Stretch Marks: शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स कई वजहों से हो सकते है। कई बार ये मोटापे के कारण, वजन कम होने की वजह से और प्रेगनेंसी के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। कई लोग इन मार्क्स को हटाने के लिए कई तरह के बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार इनको लगाने से मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिल पाता है। कई लोग स्ट्रेच मार्क्स के चक्कर में कई बार मन पसंद कपड़े भी नहीं पहन पाते है। ऐसे में जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए घर में मौजूद खीरे का उपयोग भी किया जा सकता है। खीरे में मौजूद तत्व स्किन को ठंडक देने के साथ स्ट्रेच मार्क्स को हटाते है और स्किन को भी चमकदार बनाते है। आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए खीरे का उपयोग कैसे करें? 

हल्दी और खीरा

हल्दी और खीरा की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच खीरे के जूस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के साथ स्किन को ठंडक भी देगा।

एलोवेरा और खीरा

जी हां, स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए एलोवेरा और खीरा का उपयोग भी किया जा सकता है। ये अंदरूनी तौर पर त्वचा को हील करता है और स्ट्रेच मार्क्स को हटाता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरा का रस लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये उपाय करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम होने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- घर पर एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? जानें खास तरीका, जिससे महीनों तक नहीं खराब होगा आपका एलोवेरा जेल

cucumber

नींबू और खीरा

नींबू और खीरा दोनों ही स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करते है। इनका यूज करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच खीरे के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स  कम होगे।

ग्लिसरीन और खीरा

ग्लिसरीन और खीरा दोनों ही त्वचा को पोषण देने में मदद करते है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1/2 चम्मच खीरे के रस को लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन तरीकों से खीरे का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

झुर्रियों को दूर कर त्वचा को जवां बनाने में मदद करेगा लीची फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version