
Cucumber Juice on Face in Hindi: खीरे को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा खीरे में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी और प्रोटीन भी होता है। खीरा खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है, शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए अकसर लोग खीरे को सलाद या फिर जूस के रूप में लेते हैं। इसके अलावा खीरे का उपयोग त्वचा के रंग-रूप में सुधार करने के लिए भी किया जा सकता है। कई लोग खीरे के स्लाइस को आंखों, चेहरे पर रखते हैं। इससे रिलैक्स फील होता है। वहीं, कुछ लोग खीरे का फेस मास्क भी लगाते हैं, ताकि स्किन हाइड्रेटेड और निखरी हुई नजर आए। आप चाहें तो चेहरे के लिए खीरे के रस का भी उपयोग (Kheere ka Juice for Face) कर सकते हैं। जी हां, चेहरे पर खीरे का रस लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि खीरे का रस चेहरे पर कैसे लगाएं (How to Apply Cucumber Juice on Face in Hindi)? या फिर चेहरे पर खीरे का रस लगाने से क्या होता है (Cucumber Juice on Face Benefits in Hindi)?
खीरे का रस चेहरे पर कैसे लगाएं?- How to Use Cucumber Juice on Face in Hindi
1. खीरे के रस का क्लींजर
आप खीरे के रस का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस (Cucumber Juice for Face) निकाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो खीरे के रस में एलोवेरा जूस या ग्रीन टी भी मिला सकते हैं। इससे खीरे का रस थोड़ा पतला बनेगा, आप इससे चेहरे की गहराई से सफाई कर सकते हैं। खीरे के पानी से चेहरे पर छींटे भी मार सकते हैं, इससे आपकी फ्रेशनेस बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर खीरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिससे स्किन में आएगी नमी
2. खीरे के रस का टोनर
कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां खीरे का टोनर बनाते हैं। आप चाहें तो घर पर ही खीरे का टोनर बना सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करें, अब इसका रस निकाल लें। आप इसे स्प्रे बोतल में डालकर चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। लेकिन 1-2 दिन बाद खीरे का टोनर दोबारा बनाएं। इसके अलावा आप चाहें को मार्केट से भी खीरा टोनर खरीद सकते हैं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटिंग बनी रहेगी, साथ ही स्किन हील भी होगी। आप चाहें तो खीरे के टोनर में गुलाब जल भी मिक्स कर सकते हैं।
3. खीरे के रस का फेस पैक
आप खीरे के रस का उपयोग फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। खीरा एक हाइड्रेटिंग फेस पैक के रूप में काम करता है। इसके लिए आप खीरे का रस निकाल लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो सिर्फ खीरे के रस को भी फेस पैक के रूप में लगा सकते हैं।
4. खीरे के रस का स्क्रबर
आप खीरे के रस का स्क्रबर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसमें चावल का आटा मिक्स करें। इससे अपने चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रबर करें। 2-3 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट तो बनेगी ही, साथ ही चेहरे से डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होंगे। इसलिए आप चाहें तो खीरे के रस का नैचुरल स्क्रबर घर पर ही बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर रोज लगाएं खीरे से बना ये ब्यूटी जेल और पाएं खूबसूरत दमकती त्वचा, जानें घर पर इसे बनाने का तरीका
खीरे का रस चेहरे पर लगाने से क्या होता है- kheere ka ras chehre par lagane ke fayde
- चेहरे पर खीरे का रस लगाने से स्किन हाइड्रेट रहेगी।
- स्किन पर निखार आएगा और रंगत में भी सुधार होगी।
- खीरे का रस चेहरे से डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद कर सकता है।
- खीरे का रस चेहरे के काले दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है।
- चेहरे की स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करें।
- चेहरे की रेडनेस और पिंपल्स भी दूर होंगे।
आप भी चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए खीरे के रस का उपयोग कर सकते हैं। आप खीरे के रस का स्क्रबर, क्लींजर, फेस मास्क और टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।