
How to Apply Cucumber on Face in Hindi: खीरे में 90 प्रतिशत से अधिक पानी पाया जाता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हमेशा खीरा खाने की सलाह दी जाती है। खीरे का सेवन अकसर लोग सब्जी, रायता और सलाद के रूप में करते हैं। इतना ही नहीं खीरे को स्किन केयर रूटीन में भी शामिल किया जा सकता है। कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां खीरे से बने फेश वॉश, क्रीम, साबुन आदि बनाती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो नैचुरल तरीके से भी खीरे को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। खीरे को चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहेगी, स्किन में नमी बनी रहेगी। चेहरे पर निखार आएगा और आपकी खूबसूरती बढ़ेगी। वैसे तो खीरे को फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाया जाता रहा है, आप इसके अलावा भी कई अन्य तरीकों से खीरे को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर खीरा कैसे लगाएं (Chehre par Kheera Kaise Lagayen)? या फिर खीरा को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to Use Cucumber on Face in Hindi)
चेहरे पर खीरा कैसे लगाएं?- How to Use Cucumber on Face in Hindi
1. क्लींजर
आप खीरे का यूज क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। आप खीरे के रस से अपने चेहरे की सफाई कर सकते हैं। खीरा चेहरे की स्किन को गहराई से साफ कर सकता है। खीरा चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, प्रदूषण और टैनिंग को रिमूव करने में मदद कर सकता है। अगर आप किसी नैचुरल क्लींजर की तलाश में है, तो खीरा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करें। इसका रस निकालें और फिर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
2. टोनर
क्लींजर के साथ ही आप खीरे का उपयोग टोनर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस निकाल लें। इसमें पानी मिलाएं और फिर एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इससे आप अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। खीरे का टोनर लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट बनेगी। खीरा टोनर लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है।
3. स्क्रबर
आप अपने चेहरे पर खीरे को स्क्रबर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस निकालें। इसमें चावल का आटा डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद आप खीरा स्क्रबर से अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स रिमूव होगी। साथ ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा मिल सकता है।
4. फेस पैक
आप अपने चेहरे पर खीरे को फेस पैक के रूप में भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस लें। इसमें एलोवेरा जेल, हल्दी और बेसन डालें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब खीरे फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें
5. हाइड्रेटिंग मास्क
आप खीरे का इस्तेमाल हाइड्रेटिंग मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को स्लाइस में काट लें। अब पीठ के बल लेट जाएं और खीरे के स्लाइस को अपने पूरे चेहरे पर रख दें। आप खीरे के स्लाइस को आंखों पर भी रख सकते हैं। इससे आपकी आंखों को काफी रिलैक्स फील होगा। साथ ही स्किन भी हाइड्रेट बनेगी और स्ट्रेस कम होगा।
Cucumber for Face in Hindi: आप भी खीरे का इस्तेमाल क्लींजर, टोनर, स्क्रबर, फेस पैक और हाइड्रेटिंग मास्क के रूप में कर सकते हैं। आप इनमें से किसी भी तरह से खीरे को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।