What to Mix with Multani Mitti for Face in Hindi: मुल्तानी मिट्टी स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद तत्व त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सिर्फ चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं। लेकिन आप चाहें तो शरीर के किसी भी हिस्से पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से मुहांसों, दाग-धब्बों, ब्लैकहेड्स, डेड स्किन सेल्स आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अधिकतर लोग मुल्तानी मिट्टी को पानी के साथ मिलाकर लगाते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए आपको इसमें कुछ चीजों को जरूर मिलाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? या फिर मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं? (What Should Add in Multani Mitti for Glowing Skin)
मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? - What to Mix with Multani Mitti for Face in Hindi
1. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप मुल्तानी मिट्टी को एलोवेरा के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार मुल्तानी मिट्टी को एलोवेरा में मिलाकर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Open Pores: चेहरे पर हो गए हैं गड्ढे, तो इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी
2. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान है, तो आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल डालें। अब इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी के इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इस पेस्ट को ताजे पानी से धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और मुहांसों से आराम मिलता है।
3. मुल्तानी मिट्टी और दही
आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 3-4 चम्मच दही लें, इसे अच्छी तरह से पिघलने दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद आप इस पेस्ट साफ पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करें। इससे आपकी स्किन में नमी रहेगी और त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
4. मुल्तानी मिट्टी और नींबू
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट्स आदि है, तो आप मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 3-4 चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं। सप्ताह में 1-2 बार मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस चेहरे पर लगाने से आपकी कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे को धोएं मुल्तानी मिट्टी से, पिंपल्स और टैनिंग की समस्या होगी दूर
5. मुल्तानी मिट्टी और टमाटर
आप मुल्तानी मिट्टी में टमाटर मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें टमाटर का पल्प डालें। अब इस पेस्ट को आप अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे, मुहांसे, ब्लैकहेड्स आदि की समस्याएं दूर होंगी।
What to Mix with Multani Mitti for Face in Hindi: आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल, एलोवेरा, दही, नींबू और टमाटर मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। लेकिन मुल्तानी मिट्टी को बहुत अधिक बार लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन ड्राई और रूखी हो सकती है।