बालों का झड़ना रोकने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Multani Mitti To Reduce Hair Fall: क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? ऐसे में मुल्तानी मिट्टी में ये खास चीजें मिलाकर लगाने से आपको फायदा कर सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों का झड़ना रोकने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जल्द दिखेगा असर

How To Use Multani Mitti For Hair Fall: पोषण की कमी और खराब जीवनशैली के कारण बालों को नुकसान होता है। इसके कारण बाल ड्राई और फ्रिजी तो होते ही हैं, साथ ही झड़ना भी शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा बालों की देखभाल न कर पाने से भी जड़ें कमजोर होने लगती है। इसके कारण बाल बहुत ज्यादा झड़ सकते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद आवश्यक तत्व बालों को घना करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या भी कम होती है। साथ ही, बालों की जड़ें मजबूत बनती है। आइये जानें बालों का झड़ना रोकने के लिए मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं। 

multani mitti

बालों का झड़ना रोकने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें- How To Use Multani Mitti To Reduce Hair Fall

मुल्तानी मिट्टी और दही- Multani Mitti and Curd

मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाने से स्कैल्प की गंदगी साफ होती है। इससे स्कैल्प क्लीन होती है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। पेस्ट बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। अब इसमें 3 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार करके स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल- Multani Mitti and Aloevera 

मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होगा। इसके इस्तेमाल से आपको ड्राई और फ्रिजी बालों से भी राहत मिलेगी। इस हेयर मास्क के लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है। अब इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। पेस्ट तैयार करके स्कैल्प में लगाएं और बाल धो लें।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में बालों पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होगी चिपचिपाहट 

मुल्तानी मिट्टी और चायपत्ती का पानी- Multani Mitti and Tea water

आप मुल्तानी मिट्टी में चायपत्ती का पानी मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल झड़ना कम होंगे। इसके लिए आपको चाय पत्ती को पानी में उबाल लेना है। अब इसका पानी छान लें। ठंडा होने के बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और सूखने के बाद पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और आंवला- Multani Mitti and amla 

अगर आप मुल्तानी मिट्टी में आंवला मिलाकर लगाते हैं, तो इससे बालों की कई समस्याएं दूर होंगी। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा, साथ ही इससे स्कैल्प की खुजली भी दूर होगी। हेयर मास्क के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में आंवला, शिकाकाई, रीठा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाना है। इस हेयर मास्क को 30-40 मिनट के लिए बालों में लगाकर रखें। सूखने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, मिलेंगे ये 4 फायदे

मुल्तानी मिट्टी और दूध- Multani Mitti and Milk

स्कैल्प में ड्राईनेस बढ़ने से भी बाल कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। दूध आपके स्कैल्प को नमी देने में मदद करेगा और मुल्तानी मिट्टी से स्कैल्प क्लीन होगी। यह मिश्रण बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद करेगा।

अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन या कोई अन्य समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

खरबूजे और गुलाब जल का कंडीशनर लाएगा बालों में चमक, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Disclaimer