Expert

Multani Mitti for Skin: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, त्वचा को होगा नुकसान

What Not to Apply on Face with Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। आप भी इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Multani Mitti for Skin: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, त्वचा को होगा नुकसान

What Not to Mix with Multani Mitti: चेहरे की सुदंरता बढ़ाने के लिए सदियों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की रंगत में सुधार करती है। साथ ही, यह चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और ब्लैकहेड्स को मिटाने में भी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी, त्वचा की गहराई से सफाई करती है। यह त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करती है। अधिकतर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करते हैं। कोई मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल, कोई ग्लिसरीन, तो कोई दूध मिलाकर चेहरे पर लगाता है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगा रहे हैं, तो इसके साथ सही चीजों को मिक्स करना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के साथ क्या मिलाकर नहीं लगाना चाहिए-

1. टमाटर

अक्सर लोग मुल्तानी मिट्टी में टमाटर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन आपको मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस लगाने से बचना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी और टमाटर के रस को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बिनेशन त्वचा पर जलन और खुजली का कारण बन सकता है। इसलिए भूलकर भी मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस मिलाकर न लगाएं। आप चाहें तो इसके साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

2. नीम का तेल 

वैसे तो नीम का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नीम का तेल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके नीम का तेल बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी और नीम के तेल का मिश्रण, त्वचा पर खुजली और ड्राईनेस पैदा कर सकता है। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नीम के तेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अन्यथा, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

3. लाल मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी के साथ लाल मिट्टी मिलाकर कभी भी चेहरे पर न लगाएं। लाल मिट्टी का इस्तेमाल करने से पहले आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। मुल्तानी मिट्टी और लाल मिट्टी को मिलाने से त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है। इससे त्वचा पर रेडनेस और इरिटेशन हो सकती है। अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं, तो इसमें लाल मिट्टी बिल्कुल न मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें- Open Pores: चेहरे पर हो गए हैं गड्ढे, तो इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी

टमाटर, नीम का तेल और लाल मिट्टी को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या दूध के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

गर्मी में चेहरे पर एलोवेरा आइसक्यूब लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer