Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

सर्दियों में चमकेगा आपका चेहरा बस लगाएं इन 3 चीजों से बना देसी फेस पैक, लोग पूछेंगे आपकी इस निखार का राज

मुल्तानी मिट्टी हल्दी और गुलाब जल के फायदे: सर्दियां आने के साथ स्किन की समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान करती हैं और समझ नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करें। ऐसे में आप चेहरे के लिए देसी नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी हल्दी और गुलाब जल के फायदे: सर्दियां आने के साथ स्किन की समस्याएं बढ़ने लगती हैं और समझ नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करें? दरअसल, सर्दियों में हवा में ठंडक बढ़ जाती है जिससे नमी की कमी से स्किन में ड्राइनेस की समस्या होने लगती है। इससे त्वचा अंदर से फटने लगती और स्किन की समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी हल्दी और गुलाब जल कैसे फायदेमंद हो सकता है? क्या ये हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है या सिर्फ कुछ ही तरीके की स्किन के लिए ये सही है? डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट-डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली से जानते हैं।

मुल्तानी मिट्टी हल्दी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

मुल्तानी मिट्टी हल्दी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से (multani mitti aur gulab jal lagane se kya hota hai chehre per) स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण एक लोकप्रिय नेचुरल फेस मास्क है जो चमकदार, साफ त्वचा और आयली स्किन के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं ये नॉर्मल कॉम्बिनेशन वाली स्किन के लिए भी फायदेमंद है। ये मुंहासों को कम करने, रंगत निखारने और रोमछिद्रों को कसने में मदद करता है। दरअसल,

  • -मुल्तानी मिट्टी अगर आप स्किन के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे गुलाब जल में मिलाकर लगाएं। ये एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि दाग-धब्बे को कम करने के साथ त्वचा को ठंडक प्रदान करने में मददगार है। ये ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि स्किन में अंदर से गंदगी को साफ करने में मददगार है।
  • -हल्दी एंटी बैक्टीरियल है जो कि एक्ने की समस्या को कम करने के साथ दाग धब्बों को कम करने में मददगार है।
  • -गुलाब जल स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इतना ही नहीं, ये ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी और ड्राई स्किन से हैं परेशान? इन 4 चीजों को नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में करें इस्तेमाल

जब आप इन तीनों को मिलाकर लगाते हैं तो इससे त्वचा की गंदगी डिटॉक्स होने के साथ ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये पिगमेंटेशन कम करने और स्किन में निखार लाने में मददगार है। इतना ही नहीं, मुंहासों को सुखाने और उन्हें दोबारा निकलने से रोकने में भी ये मदद करता है। ये रोमछिद्रों को खोलता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे आराम देता है।

multani mitti gulab jal

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको करना ये है कि आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर और 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें। सबको अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे स्किन पर लगा लें। 10 से 15 मिनट लगाए रखें और फिर इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। अंत में आप अलग से गुलाब जल भी लगा सकते हैं। आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। ये ड्राई स्किन, ऑयली स्किन समेत हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: ठंड में ड्राई स्किन का रामबाण इलाज है देसी घी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसके फायदे

तो इस प्रकार से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल त्वचा की सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। अगर आपने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार इस होम मेड फेस पैक को बनाकर जरूर लगाएं। ये त्वचा के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है और इससे त्वचा की बनावट हर दिल बेहतर होती है।

Read Next

ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा को सर्दियों में कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 14, 2025 16:46 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 14, 2025 16:46 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content