Chandan Powder for Face in Hindi: हिंदू धर्म में चंदन की लकड़ी का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके अलावा, चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। हालांकि, सभी लोगों तक चंदन की लकड़ी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में मार्केट में चंदन का पाउडर आसानी से मिल जाता है। कई लोग चंदन पाउडर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं। चंदन पाउडर त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। चंदन पाउडर, त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही, यह एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है। वैसे तो अधिकतर लोग चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो तरह-तरह के इंग्रीडिएंट के साथ चंदन पाउडर मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं। इससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं चंदन पाउडर के साथ क्या मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए-
चंदन पाउडर के साथ मिलाकर चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए?- Things to Avoid Applying on Face with Chandan Powder in Hindi
1. नींबू का रस
नींबू के रस में अम्लीय गुण होते हैं, जो स्किन को इरिटेट कर सकते हैं। अगर आप चेहरे पर चंदन पाउडर लगाते हैं, तो उसमें नींबू का रस बिल्कुल न मिलाएं। खासकर, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नींबू को भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं। नींबू त्वचा पर जलन, खुजली और रेडनेस का कारण बन सकता है। आप चंदन पाउडर में नींबू के रस के बजाय गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। साथ ही, त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें- Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
2. बेकिंग सोडा
अगर आप चंदन पाउडर में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाते हैं, तो इसका इस्तेमाल करना आज ही बंद कर दें। बेकिंग सोडा स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आपको कभी भी चंदन पाउडर के साथ बेकिंग पाउडर लगाकर चेहरे पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। बेकिंग सोडा, त्वचा पर मुंहासों का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को इससे इरिटेशन हो सकती है। हालांकि, आपको बेकिंग सोडे को चेहरे पर किसी भी इंग्रीडिएंट के साथ मिलाकर नहीं लगाना चाहिए।
3. ग्लिसरीन
वैसे तो ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग ग्लिसरीन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन चंदन पाउडर के साथ ग्लिसरीन के बजाय गुलाब जल या दूध का इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है। इसलिए आप चंदन पाउडर के साथ ग्लिसरीन का इस्तेमाल न करें। अगर संवेदनशील त्वचा है, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से बचें। कुछ लोगों को ग्लिसरीन नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Multani Mitti for Skin: मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, त्वचा को होगा नुकसान
4. मुल्तानी मिट्टी
वैसे तो चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके लगाने से चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इससे रूखापन बढ़ सकता है। इसलिए चंदन पाउडर को ऐसी चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, जो ड्राईनेस नहीं बढ़ाते हैं और त्वचा को मुलायम बनाते हैं।