Expert

Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

बेसन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इन 3 चीजों को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। जानें- 
  • SHARE
  • FOLLOW
Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान


Besan Benefits for Skin in Hindi: भारत में खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्दियों से बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोई बेसन उबलटन, तो कोई बेसन फेस मास्क का इस्तेमाल करता है। अब तो कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी स्किन केयर प्रोडक्ट्स में बेसन का उपयोग कर रहे हैं। बेसन को मुख्य सामग्री के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, अभी भी कई लोग घर पर मौजूद बेसन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। बेसन लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है। साथ ही,  मुंहासों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। अक्सर लोग बेसन, हल्दी और एलोवेरा को मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन बेसन का इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के साथ भी किया जाता है। हालांकि, आपको बेसन के साथ कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए-

बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये चीजें- Things to Avoid Applying on Face with Besan in Hindi

lemon side effects for face

1. नींबू का रस

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नींबू के रस का इस्तेमाल करने से बचें। बेसन, संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप बेसन के साथ नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। बेसन में नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा पर जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन रेडनेस का भी कारण बन सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन नींबू का रस ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को होगा नुकसान

2. बेकिंग सोडा

आजकल इंटरनेट पर बेकिंग सोडा हैक्स काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन बेकिंग सोडा त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग बेसन, हल्दी और बेकिंग सोडा फेस पैक का यूज करते हैं। अगर आप भी बेसन में बेकिंग सोडा मिलाकर चेहरे पर लगते हैं, तो इसका उपयोग करने से बचें। बेकिंग सोडा स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। बेकिंग सोडा त्वचा पर मुंहासे और रेडनेस का कारण बन सकता है। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो बेसन के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। 

इसे भी पढ़ें- बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होती हैं कई समस्याएं

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के एक्स्ट्रा सीबम को निकालती है, जिससे स्किन की चिपचिपाहट दूर होती है। वैसे तो बेसन और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो बेसन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाने से बचें। क्योंकि इससे स्किन की ड्राईनेस बढ़ सकती है। इसकी वजह से आपको चेहरे पर इरिटेशन हो सकती है। खासकर, सर्दियों के मौसम में इस फेस पैक को लगाने से बचना चाहिए।

अगर आप भी अपने चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो इसके साथ हल्दी, एलोवेरा जेल या फिर दही मिक्स करके लगा सकते हैं। ये सभी इंग्रीडिएंट्स सभी तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपको किसी भी चीज को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। 

Read Next

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा हल्‍दी और सेब के स‍िरके का यह नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version