Expert

बॉडी डिटॉक्स कर रहे हैं, तो बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, वरना नहीं निकलेगी सारी गंदगी

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, बॉडी डिटॉक्स करते समय कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी डिटॉक्स कर रहे हैं, तो बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, वरना नहीं निकलेगी सारी गंदगी


Body Detox: हम जो भी खाते हैं, वो सारा पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। जब खाना डाइजेस्ट नहीं होता है, तो आंतों पर चिपक जाता हैं और फिर शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। विषाक्त पदार्थों की वजह से तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोग शरीर से विषाक्त पदार्थों या टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए शरीर को डिटॉक्स करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन बहुत जरूरी होता है। वैसे तो सही डाइट के जरिए शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दवाइयों या फिर अन्य चीजों की मदद भी लेते हैं। हालांकि, शरीर को डिटॉक्स करते समय आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए-

बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान न खाएं ये चीजें- Avoid These Foods While Detoxing Your Body in Hindi

fast foods

1. फास्ट फूड्स

फास्ट फूड्स सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति को फास्ट फूड्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। लेकिन अगर आप बॉडी डिटॉक्स कर रहे हैं, तो फास्ट फूड्स से पूरी तरह से परहेज करें। क्योंकि अगर आप बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान भी फास्ट फूड्स खाएंगे, तो इससे आंतों में टॉक्सिंस जमा होते रहेंगे और शरीर से पूरी तरह से अपशिष्ट पदार्थ नहीं निकल पाएंगे। दरअसल, फास्ट फूड आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। ऐसे में जब फास्ट फूड पचता नहीं है, तो आंतों में ही चिपक जाता है और फिर से विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इसलिए भूलकर भी बॉडी डिटॉक्स के दौरान फास्ट फूड्स का सेवन न करें। वरना आपको पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।

2. अचार या खट्टी चीजें

बॉडी डिटॉक्स के दौरान आपको अचार या फिर अन्य खट्टी चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। खासकर, अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो अचार और चटनी का सेवन बिल्कुल न करें। अचार या खट्टी चीजें, शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स नहीं होने देंगे। इसलिए इन चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, अगर आप बॉडी डिटॉक्स नहीं कर रहे हैं, तो भी मार्केट में मिलने वाल अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें तेल और मसाले अधिक मात्रा में होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और विषाक्त पदार्थों का कारण बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये हैं शरीर की गंदगी बाहर निकालने या बॉडी डिटॉक्स करने के 8 बेस्ट तरीके

3. कोल्ड ड्रिंक्स

बॉडी डिटॉक्स के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य किसी कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी बॉडी डिटॉक्स कर रहे हैं, तो इन ड्रिंक्स से पूरी तरह परहेज करें, तभी आपको पूरा फायदा मिल पाएगा। दरअसल, बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान अनहेल्दी चीजों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, तभी इसका लाभ मिल पाता है।

digestion

4. मैदा

मैदा सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। मैदा, आंतों पर चिपक जाता है और सड़कर टॉक्सिंस बनाता है। इसलिए मैदा का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। खासकर, अगर आप बॉडी डिटॉक्स की प्रक्रिया में है, तो मैदा या इससे बनी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। अन्यथा, शरीर से सारी गंदगी आसानी से नहीं निकल पाएगी।

5. चाय या कॉफी

बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान कैफीन का सेवन करने से भी बचना चाहिए। अगर आप चाय या कॉफी के शौकीन हैं, तो शरीर को डिटॉक्स करते समय इन चीजों से जरूर परहेज करें।

इसे भी पढ़ें- शरीर को ड‍िटॉक्‍स करते समय लोग अक्‍सर कर देते हैं ये 5 गलत‍ियां, जरूर बरतें सावधानी


समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर आप शरीर को डिटॉक्स करने का सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। तभी शरीर से आसानी से विषाक्त पदार्थ निकल पाते हैं और आपको फायदा मिलता है।

Read Next

किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 5 फूड्स, गंदगी भी आसानी से होगी साफ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version