Doctor Verified

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 10 आसान नेचुरल उपाय, निकल जाएगी सारी गंदगी

Body Detox: अगर आप समय-समय पर अपने शरीर को डिटॉक्स करते हैं, तो इससे आपके शरीर के साथ त्वचा को भी फायदा होता है। आइए इस लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 10 आसान नेचुरल उपाय, निकल जाएगी सारी गंदगी


Best Way To Detox Your Body: अक्सर हम शरीर की बाहरी रूप से सफाई का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन आंतरिक सफाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। रोज हम न जानें कितनी ही अस्वस्थ चीजों का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ये न सिर्फ पेट की समस्याओं का कारण बनते हैं, बल्कि त्वचा से जुड़ी परेशानियों और हार्मोन असंतुलन होने का कारण भी बन सकता है। इसलिए शरीर को रोज डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या शरीर को रोज डिटॉक्स किया जा सकता है? जी हां, कई ऐसे प्राकृतिक तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप शरीर को रोज डिटॉक्स कर सकते हैं। आइए जानें शरीर को रोज डिटॉक्स करने के 10 प्राकृतिक तरीके। 

Detox water

शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के तरीके- Natural Ways To Detox The Whole Body

मुनक्का भिगोकर खाएं

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए मुनक्का भिगोकर खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोज सुबह 3 से 4 मुनक्के भिगोकर खाते हैं, तो यह आपकी बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद कर सकते हैं।

समय से भोजन करें

खाने को पचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर आप समय पर भोजन नहीं करेंगे, तो यह पाचन खराब करने और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का कारण बन सकता है। इसलिए अपने तीनों मील पहले से प्लेन करके रखें, जिससे शरीर को खाना पचाने का समय मिल पाए। 

इसे भी पढ़े- बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, मिलेंगे और भी कई फायदे

गुनगुने पानी में इसबगोल लें

एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर की सफाई करने के लिए गुनगुने पानी में इसबगोल लेना काफी फायदेमंद हो सकता है, इससे फुल बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इसकी अलावा आप सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन भी कर सकते हैं।

पर्याप्त पानी का सेवन करें

एक्सपर्ट के मुताबिक दिन में 3 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। 

चिया सीड्स का सेवन भी जरूरी

अगर आप रोज गुनगुने पानी में चीया सीड्स लेते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और फुल बॉडी डिटॉक्स में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े- Detox Foods: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

भुनी हुई अलसी का सेवन करें

रोटी बनाते वक्त उसमें 2 चम्मच अलसी पाउडर जरूर एड करें। इससे पाचन क्रिया तेज होगी और आपके शरीर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलेगी। 

डाइट में प्रोबायोटिक्स ज्यादा लें

अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स जैसे कि दही, अचार, छाछ, पनीर जरूर शामिल करें। ये शरीर को आवश्यक पोषण देने और डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।

फलों और सब्जियों का सेवन करें

फलों और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर बॉडी को क्लीन करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए दिन में कोई भी 2 फलों का सेवन जरूर करें।

गुनगुने दूध में घी मिलाकर सेवन करें

रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में घी डालकर लेने से बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। यह शरीर से गंदगी निकालने में मदद कर सकता है। 

अंजीर के दूध का सेवन करें

अंजीर के दूध का सेवन करने से पाचन स्वस्थ रहता है, साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। रात को सोने से पहले अंजीर को गुनगुने दूध में लेने से फुल बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है।

इन तरीको से आप प्राकृतिक रूप से अपने शरीर को रोज डिटॉक्स कर सकते हैं। 

Read Next

सिरके वाली मूली बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें इसे खाने के 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version