गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, निकल जाएगी शरीर में जमा गंदगी

How To Detox The Body In Summer:  डिटॉक्स करने से वजन घटाने में भी मिलती है और पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Apr 26, 2023 22:20 IST
गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, निकल जाएगी शरीर में जमा गंदगी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Detox The Body In Summer:गर्मी का मौसम आ गया है। इसके  साथ ही कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के साथ डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते  हैं  और शरीर भी हेल्दी रहता है। कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बाहर से बनी चीजों का सहारा लेते हैं। ये चीजें महंगी होने के साथ शरीर के लिए भी हानिकारक होती हैं। ऐसे में घर पर ही आसानी से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। इससे  वजन घटाने में भी मिलती है और पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

नींबू

नींबू में आयरन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम,  विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही,  पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है और गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

फल

गर्मी में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फलों का सेवन करना भी जरूरी होता है। फल में भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। गर्मी में फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और विषैले पदार्थ शरीर से बाहर होते हैं। गर्मियों में तरबूज, खरबूज आदि को जरूर खाना चाहिए।

fruits

एक्सरसाइज करे

नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर फुर्तिला रहने के साथ शरीर डिटॉक्स भी होता है। साथ ही,  पाचन-तंत्र हेल्दी होता है।। एक्सरसाइज के साथ योग भी किया जा सकता है। ऐसा करने से मूड भी फ्रेश रहता है।

इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें, पेट की समस्याएं रहेंगी दूर

ग्रीन टी

ग्रीन टी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होने के साथ लीवर और पाचन-तंत्र को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। ग्रीन टी से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन टी वजन को कम करने में मददगार होती है।

भरपूर नींद लें

जी हां, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींद लेना भी आवश्यक होता है। रात को 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। भरपूर नींद लेने से चेहरा ग्लोइंग होता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अच्छी नींद लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को अपनाएं। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer