Doctor Verified

क्या चाय पीने से शरीर की गर्मी बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

Does Drinking Tea Increase Body Heat: क्या चाय पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चाय पीने से शरीर की गर्मी बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन


Does Drinking Tea Increase Body Heat: भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। यही कारण है कि देश के हर हिस्से में गली, नुक्कड़, चौराहे पर चाय की दुकानें मिल जाएंगी। चाय की चुस्की और चर्चा का दौर तो पुराने जमाने से चला आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि भारत में पानी के बाद चाय दूसरी सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय से होती है। गम हो या खुशी हर मौके पर लोग चाय का सहारा लेते हैं। चाय पीने को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जाती हैं। चाय से जुड़े मिथक या भ्रामक बातें भी लोगों में खूब प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि चाय पीने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई चाय पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है?

क्या चाय पीने से शरीर की गर्मी बढ़ती है?- Does Tea Increase Body Heat in Hindi

सर्दियों में चाय शरीर की गर्मी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। सर्दी के मौसम में लोग चाय में अदरक, सोंठ या लौंग आदि का इस्तेमाल भी करते हैं। इन मसालों की तासीर गर्म होती है और शरीर को इनसे कई फायदे मिलते हैं। लेकिन गर्मी में चाय पीने को लेकर कहा जाता है कि इसका सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि दरअसल चाय पीने से आपका शरीर गर्म नहीं बल्कि ठंडा होता है। चाय में मौजूद कैफीन आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिन भार चाय ही पीते रहें। संतुलित मात्रा में चाय का सेवन करने से आपके शरीर में कैफीन, केमिकल से एनर्जी में बदलती है और इसकी वजह से शरीर का तापमान कम होता है। लेकिन बहुत ज्यादा चाय पीने से आपको कई परेशानियों का खतरा भी रहता है।

Does Drinking Tea Increase Body Heat

इसे भी पढ़ें: बुखार दूर करने के लिए घर पर बनाएं आयुर्वेदिक चाय, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मी में ज्यादा चाय पीने के नुकसान- Side Effects Of Drinking Too Much Tea in Hindi

चाय में मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन करने की वजह से आपको कई समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा रहता है।  इसके अलावा चाय पीने से आपको पेशाब ज्यादा आता है और गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा चाय का सेवन आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है।  चाय दरअसल डाई यूरेटिक की तरह से काम करती है और इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसलिए बहुत ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। 

रोजाना 1 से 2 कप चाय का सेवन सुरक्षित माना जाता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बहुत ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। एक स्वस्थ वयस्क दिन में 2 से 3 कप चाय का सेवन कर सकते हैं। बहुत ज्यादा चाय पीने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या का भी खतरा रहता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए पिएं जौ का पानी, जानें डायबिटीज रोगी कैसे करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version