
Barley Water Benefits For Diabetes: शरीर में ब्लड शुगर लेवल का अधिक स्तर कई परेशानियों का कारण बन सकता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनके सेवन से तुरंत ब्लड शुगर में स्पाइक देखने को मिल सकती है। अगर लंबे समय तक रक्त में ग्लूकोज का स्तर हाई रहता है, तो यह शरीर के कई जरूरी अंग जैसे, आंख और किडनी आदि को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा इसके कारण नसों और रक्त वाहिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। हाई ब्लड शुगर के कारण हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ जीवन शैली और आहार के साथ आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं।
क्या आप जानते हैं, अगर डायबिटीज रोगी रोज जौ का पानी पिएं, तो इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने और कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है? जौ का पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। यह डायबिटीज रोगियों की कई समस्याएं दूर कर सकता है। साथ ही सेहत को कई लाभ भी प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए जौ का पानी पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में जौ का पानी कैसे लाभकारी है- How Barley Water Helps In Control Blood Sugar
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, जौ के पानी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा जौ का पानी आंत में प्रीवोटेलाको नामक बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जो कई घंटों तक ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। जौ का पानी पीने से डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यह पाचन को दुरुस्त बनाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: पीलिया होने पर पिएं गन्ने का जूस, धीरे-धीरे कम होने लगेंगे लक्षण
ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए जौ का पानी कैसे बनाएं- How To Make Barley Water To Control Blood Sugar In Hindi
सामग्री:
- 1/4 कप जौ
- 2 चम्मच नींबू का रस और छिलके
- आधा चम्मच शहद
- 1 गिलास पानी
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले जौ को पानी में तब तक धोएं, जब तक कि पानी साफ न निकलने लगे।
- अब गैस पर एक टी पैन रखें, इसमें 1 गिलास पानी, जौ, नींबू के छिलके और इसका रस जालें
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी का रंग थोड़ा गहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- इस पानी को एक कप में छान लें। इसमें शहद मिलाएं और घूंट-घूंट पीकर इसका आनंद लें।
आप इसका सेवन सुबह खाली पेट और भोजन के 15 मिनट बाद कर सकते हैं। इस तरह यह भोजन के बाद ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में भी मदद करेगा।
All Image Source: freepik