Mango Leaves To Cure Blood Pressure: आम के पत्ते कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ब्लड प्रेशर रोगी अगर इनका सेवन कर सकते हैं, तो इससे उन्हें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है? यह ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। जैसी कि हम सभी अच्छी तरह जानते हैं, ब्लड प्रेशर का नियंत्रण से बाहर होना एक गंभीर समस्या है। अगर आप समय रहते इसका उपचार नहीं लेते हैं, तो यह भविष्य में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेलियर का कारण बन सकता है। साथ ही आपकी नसों को भी डैमेज कर सकता है। इसलिए डॉक्टर से इसके लिए उपचार लेना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, सही उपचार के साथ आम के पत्तों को डाइट में शामिल करने से भी आपको ब्लड प्रेशर को जल्द कंट्रोल में लाने में मदद मिल सकती है।
लेकिन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आम के पत्तों का सेवन कैसे करें? यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में कैसे लाभकारी है? इस तरह के सवाल लोगों के मन में अक्सर आते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चितिक्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में कैसे लाभकारी हैं आम के पत्ते- Beneftis of mango leaves to reduce blood pressure in hindi
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS, Ayurveda) के अनुसार, आम के पत्तों में मौजूद फाइटोन्यूट्रएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में बहुत प्रभावी है। यह रक्त में लिपिड या फैट के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखात है, जिससे नसों में प्लाक के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: आम के पत्ते चबाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन के अन्य तरीके
यह धमनियों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को करने में भी मदद करती है। जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बुहत प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, अध्ययन बताते हैं कि आम के पत्तों में हाइपोटेंशन प्रभाव होते हैं, यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। वैरिकोज वेन की समस्या में भी यह बहुत प्रभावी साबित हो सकता है।
इसे भी पढें: गर्मियों में सत्तू पीकर भी घटा सकते हैं अपना वजन, जानें वेट लॉस के अलावा इसके 5 फायदे
आम के पत्तों का सेवन कैसे करें- How To Eat Mango Leaves In Hindi
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के लिए आम के पत्तों को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। आप सीधे तौर पर आम के पत्ते चबा सकते हैं या पकाकर भी खा सकते हैं। आम के पत्तों की चाय का सेवन लोगों में बहुत आम है। इसके अलावा, गर्मा पानी में पत्तों को उबालकर, इसका पानी भी पिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें, कि अगर सीधे तौर पर पत्ते चबा रहे हैं, 2-3 पत्तों से अधिक का सेवन न करें। हालांकि, आम के पत्ते की चाय और पानी का सेवन आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version