Mango Leaves Benefits In Hindi: आम के पत्तों का सेवन बहुत आम है। भारत के कई राज्यों में आम के पत्तों को पकाकर खाया भी जाता है। क्या आप जानते हैं, आम के पत्तों का सीधे तौर सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, आम के पत्तों का प्रयोग कई आयर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। क्योंकि इनमें कई औषधीय गुण होते हैं। साथ ही कई विटामिन और मिरल्स भी जैसे- एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, अल्कलॉइड, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स। इसमें विटामिन ए,बी और सी भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा, आम के पत्तों में टेरपेनोइड्स और पॉलीफेनोल्स कंपाउंड भी होते हैं। अगर आप नियमित आम के पत्ते खाते हैं, तो इससे कई समस्याओं से बचाव और उनके उपचार में आपको काफी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको आम के पत्ते चबाने के स्वास्थ्य लाभ और इसके सेवन के अन्य तरीके शेयर कर रहे हैं।
आम के पत्तों का सेवन कैसे करें- How To Eat Mango Leaves In Hindi
- ताजे पत्ते चबाएं: यह इसके सेवन का सबसे आसान तरीका है। आप सुबह खाली पेट आम के 2-3 ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर, सीधे तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।
- पानी में उबालकर खाएं: आम के पत्तों को पकाकर काफी सेवन किया जाता है। आप आम के पत्तों को पानी में 2-3 पत्ते उबालकर, इनका सेवन कर सकते हैं।
- पत्तों का पानी पिएं: आप उबले हुए पत्तों को बचा हुआ पानी भी पी सकते हैं या फिर आप इन्हें मिक्सर में पीसकर, छानकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
- चाय बनाकर पिएं: आप आम के पत्तों की हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कप पानी में 2-3 आम के पत्ते, अदरक का टुकड़ा डालकर उबालना है। इसे एक कप में छान लें, फिर शहद मिलाकर पी लें।
इस तरह आम के पत्तों को आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। नियमित इसका सेवन करने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं।
इसे भी पढें: गर्मियों में सत्तू पीकर भी घटा सकते हैं अपना वजन, जानें वेट लॉस के अलावा इसके 5 फायदे
आम के पत्ते खाने के फायदे- Mango Leaves Health Benefits In Hindi
1. दिल को रखे स्वस्थ: आम के पत्ते खाने से हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। ये सभी हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं।
2. वजन घटाने में करे मदद: अगर आप नियमित आम के पत्तों की चाय पीते हैं, तो इससे आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी आ सकती है। क्योंकि यह एक नैचुरल मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। साथ ही पाचन को भी ठीक करती है। जिससे आपको वजन प्रबंधन में बहुत मदद मिलती है।
इसे भी पढें: इंसुलिन रेजिस्टेंस बेहतर बनाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मिलेंगे कई लाभ
3. संक्रमण से बचाए: आम के पत्तों में मौजूद शक्तिशाली ऑषधीय गुण और विटामिन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह आपको वायल फ्लू और संक्रमण से बचाता है।
4. शरीर को करे डिटॉक्स: एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से आम के पत्ते फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों को नष्ट करने में बहुत प्रभावी हैं। यह हानिकारक बैक्टीरिया को भी नष्ट करते हैं और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version