
Sugarcane Juice Benefits In Jaundice: क्या आपकी त्वचा भी पीली पड़ने लगी है? साथ ही, आप बुखार, बहुत ठंड लगने और पेट दर्द जैसी समस्याओं का अनुभव कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि यह पीलिया का संकेत हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें त्वचा और आंखें पीली हो जाती हैं। शरीर में सीरम बिलीरुबीन की मात्रा अधिक हो जाने के कारण पीलिया होता है। इस स्थिति में हमारे शरीर से फिल्टर होकर निकलने वाल बिलीरुबीन लिवर तक नहीं पहुंच पाता है। इसके लक्षण नोटिस होने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी जाती है। अगर समय रहते उपचार नहीं लिया जाता है, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि डॉक्टर से उपचार के साथ, डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से आपको जल्द पीलिया को ठीक करने और इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। क्लीनिकल न्यूट्रिनशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो गर्मियों में पीलिया होने पर गन्ने के जूस का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इससे जल्द पीलिया ठीक करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको पीलिया में गन्ने का जूस पीने का सही समय और इसके फायदे बता रहे हैं।
पीलिया में गन्ने का जूस पीने के लाभ- Sugarcane Juice Benefits In Jaundice In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, अगर आप नियमित गन्ने का जूस पीते हैं, तो इससे लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में पीलिया के उपचार के लिए गन्ने के जूस का सेवन औषधि के तौर पर करने की सलाह दी जाती है। यह लिवर को मजबूत बनाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से गन्ने का जूस लिवर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यह आपके लिवर को मजबूत बनाता है और बिलीरुबिन के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है।
इसके अलावा, पाचन को दुरुस्त करने में भी गन्ने का जूस बहुत लाभकारी है। पीलिया में हमारा शरीर अधिक प्रोटीन तोड़ता है, इससे प्रोटीन का नुकसान होता है और रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ता है। लेकिन अगर आप गन्ने का रस पीते हैं, तो इससे प्रोटीन के नुकसान की रिकवरी तेजी से होती है।
इसे भी पढें: ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं आम के पत्ते, जानें प्रयोग का तरीका
पीलिया में गन्ने का जूस कैसे पिएं- How To Drink Sugarcane Juice In Jaundice In Hindi
रक्त में बिलीरुबिन के स्तर को कंट्रोल करने और पीलिया से जल्द छुटकारा पाने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। लेकिन आपको ताजा गन्ने का जूस ही पीना चाहिए। आप गन्ने के जूस में नींबू का रस और पुदीना के पत्ते भी शामिल कर सकते हैं। इससे भी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। साथ ही, पीलिया के लक्षण जैसे त्वचा और आंखों में पीलापन, बुखार, पेट में दर्द आदि से भी राहत मिलेगी।
इसे भी पढें: आंवला मुरब्बा खाने का सही समय क्या है? जानें इससे सेहत को मिलने वाले लाभ
नोट: यह सही है कि गन्ने के जूस का सेवन पीलिया रोगियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन यह डॉक्टर के उपचार का कोई विकल्प नहीं है, बल्कि उपचार के साथ आपकी स्थिति में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए डॉक्टर से उपचार जरूर लें।
All Image Source: freepik