Expert

क्या लहसुन सच में शरीर में गर्मी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से

Does garlic increase Body Heat and Temperature in Hindi: लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्माहट बढ़ जाती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लहसुन सच में शरीर में गर्मी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Garlic Increase Body Heat and Temperature in Hindi: लहसुन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लहसुन खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। लहसुन शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को भी कम करने में मददगार साबित होता है। लहसुन खाने से आप मोटापे की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। अगर आप सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं तो ऐसा करना कई तरीकों से लाभकारी होता है, लेकिन लहसुन को ज्यादा खाने से कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि लहसुन खाने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। लहसुन खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। लेकिन, लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्माहट बढ़ जाती है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं कि क्या वाकई लहसुन खाना शरीर में गर्मी का कारण बनता है? (Can Garlic Reduce Body Temperature in Hindi) - 

क्या वाकई लहसुन खाना शरीर में गर्मी का कारण बनता है?

लहसुन खाना वैसे तो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन, कई बार इसे खाने से शरीर में गर्माहट आ सकती है। हालांकि, लहसुन खाने से सीधेतौर पर शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती है। लेकिन, अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो इससे शरीर में तापमान बढ़ सकता है। दरअसल, लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिसे खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। अगर आप गर्मियों के मौसम में लहसुन का ज्यादा सेवन करते हैं तो ऐसे में शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ सकता है। कुछ मामलों में ज्यादा लहसुन खाने से बुखार आने की भी आशंका रहती है। 

garlic-inside

लहसुन खाने से कैसे बढ़ती है हीट?

लहसुन में मिलने वाले गुण प्याज की तरह ही होते हैं, जिसे खाने से शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है। लहसुन शरीर में थर्मोजेनिसिस को बढ़ाने का काम करता है। इसे खाने से शरीर खुद ब खुद गर्मी पैदा करने लगती है। इससे न केवल शरीर का तापमान बढ़कर बुखार की तरह लगने लगता है, बल्कि कुछ मामलों में इसे खाने से स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ मामलों में इसे खाने से सर्दी-जुकाम और ठंड जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्‍या आपके शरीर का तापमान भी हमेशा रहता है ज्‍यादा? जानें क्‍या हैं इसके कारण 

लहसुन खाने के फायदे 

  • गर्मियों में ज्यादा लहसुन खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
  • गर्मियों में ज्यादा लहसुन खाने से कब्ज, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • ज्यादा लहसुन खाने से कई बार लिवर को नुकसान पहुंचने के साथ ही एलर्जी भी हो सकती है।
  • कुछ मामलों में लहसुन ज्यादा खाने से त्वचा पर रैशेज और चकत्ते भी पड़ सकते हैं।
  • ज्यादा लहसुन खाने से कई बार सिरदर्द होने के साथ ही चक्कर आने जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • कई बार इससे ब्लड प्रेशर में भी असमानता आ सकती है। 

Read Next

क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग में ग्रीन टी पीना सेफ होता है? जानें इसके फायदे- नुकसान

Disclaimer