Doctor Verified

बारिश और गर्मी के मौसम में अदरक खाने के क्या फायदे होते हैं? डॉक्टर से जानें

बारिश के मौसम में लोगों को बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में आगे जानते हैं कि बारिश और गर्मी के मौसम में अदरक खाने के क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश और गर्मी के मौसम में अदरक खाने के क्या फायदे होते हैं? डॉक्टर से जानें


बारिश के मौसम में लोगों को कई तरह के संक्रमण होने का जोखिम होते हैं। वहीं, बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। दरअसल, इस मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव, नमी और बदलती जीवनशैली प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आप इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करने से जैसे की अदरक और लहसुन से आप मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हें कि बारिशों के मौसम में अदरक खाने से क्या फायदे होते हैं?

बारिश और गर्मी के मौसम में अदरक खाने के क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Eating Ginger During Monsoon In Hindi

बदलते मौसम में इम्युनिटी बूस्टर है अदरक

अदरक में जिंजरोल (Gingerol) नामक एक शक्तिशाली कंपाउंड होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और मौसम में होने वाले संक्रमणों जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू, खांसी आदि से बचाता है। बारिश के मौसम में अदरक एक नेचुरल सुरक्षा कवच का काम करता है।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

गर्मी और बरसात के मौसम में अक्सर मेटाबॉलिज्म पावर कमजोर हो जाती है। ऐसे में खाना पचान मुश्किल हो जाती है। बार-बार पेट फूलना, गैस बनना, अपच और दस्त जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अदरक पाचक रसों को रिलीज करने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया में दुरुस्त होती है।

Benefits of eating ginger during monsoon in

संक्रमण और सूजन से लड़ने में मददगार

बारिश में गंदगी और मच्छरों के कारण त्वचा और आंतरिक अंगों में सूजन या इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। अदरक का नियमित सेवन शरीर में सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल तत्व बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन में राहत

गर्मी और उमस के कारण सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। अदरक का सेवन इस समस्या में भी आराम पहुंचा सकता है। एक कप अदरक की चाय न केवल थकान को दूर करती है, बल्कि सिरदर्द को भी कम करती है। साथ ही, यह मानसिक तनाव को घटाने में भी मदद करती है।

शरीर के तापमान को कंट्रोल करते हैं

अदरक में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, यानी यह शरीर की गर्मी पैदा करने की क्षमता को बढ़ाता है। इससे गर्मी में पसीना आकर शरीर ठंडा होता है, जबकि बरसात में यह सर्दी से बचाव करता है। यह शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करता है।

अदरक का सेवन कैसे करें? - How To Eat Ginger During Monsoon In Hindi

  • सुबह गर्म पानी में अदरक का रस और नींबू मिलाकर ले सकते हैं।
  • अदरक वाली हर्बल चाय पीना।
  • भोजन में अदरक का प्रयोग करना।
  • शहद और अदरक का सेवन खांसी में करना।
  • अदरक का काढ़ा बनाकर पीना, आदि।

इसे भी पढ़ें: मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, नहीं पड़ेंगे बीमार

मानसून के मौसम में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण होने का जोखिम अधिक होता है। इस दौरान आप अदरक आदि चीजों को शामिल कर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बन सकते हैं। लेकिन, एक दिन में दो बार तक अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अधिक मात्रा में अदरक लेना भी आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

FAQ

  • संक्रमण से बचने के लिए क्या उपाय अपनाएं?

    संक्रमण से बचाव के लिए आप नियमित रूप से हाथ धोएं, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं, बाहर से आने के बाद घर की चीजों को न छूएं, रोगों से बचने के लिए वैकसीन लगाएं।
  • पेट में इन्फेक्शन का घरेलू इलाज क्या है?

    पेट के संक्रमण के लिए घरेलू उपचार में अदरक, दही, तुलसी, और नींबू पानी का उपयोग शामिल है। 
  • पेट दर्द से तुरंत राहत के लिए क्या करें?

    पेट दर्द से बचाव के लिए आप गर्म पानी पी सकते हैं। इसके अलावा, हींग, अदरक, या पुदीने का सेवन कर सकते हैं, या कैमोमाइल चाय पी सकते हैं।

 

 

 

Read Next

थूथी का पत्ता बवासीर के मरीजों के लिए कितना कारगर? एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका और फायदे

Disclaimer

TAGS