Doctor Verified

क्या गर्मियों में अलसी की रोटी खानी चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

अलसी की रोटी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में अलसी की रोटी खानी चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से


Can flaxseed be eaten in summer: गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस मौसम में उन खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाली चीजें ज्यादा खाने की सलाह दी जाती है। हमारी डेली डाइट में कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनका सेवन सालभर किया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं, जो बॉडी को एक्टिव रखते हैं। इन्हीं खाद्य पदार्थों में अलसी का नाम भी शामिल है। अलसी को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। कई लोग अलसी को आटे में गूथकर इसकी रोटी खाते हैं। इससे कब्ज और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन, क्या गर्मियों के मौसम में अलसी की रोटी खाना फायदेमंद होता है? क्या इससे सेहत को नुकसान हो सकता है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इन प्रश्नों के जवाब।

01 - 2025-06-11T165419.899

क्या गर्मियों में अलसी की रोटी खानी चाहिए? Is It Good To Eat flaxseed roti in summer

आयुर्वेद के मुताबिक अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसके ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में अलसी की रोटी खा सकते हैं। लेकिन, इसका सेवन कभी-कभार या बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अन्य सीड्स के मुकाबले इसकी तासीर ज्यादा गर्म होती है। गर्म तापमान में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में अलसी के बीज का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से इसके 3 नुकसान

किन लोगों को अलसी की रोटी नहीं खानी चाहिए? Who Should Not Consume Flaxseed Roti

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में पित्त प्रकृति वालों को अलसी की रोटी से परहेज रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पित्त प्रकृति होने के कारण बॉडी में हीट ज्यादा होती है। ऐसे में अगर गर्म तासीर वाली चीजें खाई जाएं, तो इससे बॉडी हीट बढ़ सकती है। असली की तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए इसके कारण बॉडी हीट बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है या पसीने ज्यादा आते हैं, उन्हें भी असली की रोटी से परहेज रखना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अलसी की रोटी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि, रोज अलसी की रोटी खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

गर्मियों में अलसी की रोटी ज्यादा खाने के नुकसान

  • अगर गर्मियों में आप रोज अलसी की रोटी खाते हैं, तो इससे बॉडी हीट बढ़ सकती है। इसके कारण बॉडी हीट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • रोज अलसी की रोटी खाने से शरीर में पित्त बढ़ सकता है। ऐसे में आपको त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे स्किन रेडनेस, स्किन में खुजली, रैशेज या पित्ती निकलने की समस्या हो सकती है।
  • अलसी की रोटी ज्यादा खाने से पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके कारण पेट में गर्माी बढ़ सकती है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी या दस्त लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- क्या थायराइड के मरीज अलसी खा सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में अलसी की रोटी कम से कम मात्रा में ही खानी चाहिए या इसे अवॉइड ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर और पाचन तंत्र में गर्मी बढ़ सकती है। गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा करने से त्वचा या पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेकिन जिन लोगों को कोई भी हेल्थस इशु रहता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • क्या गर्मी के मौसम में अलसी खा सकते हैं?

    अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसके ज्यादा सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर किसी की वात या कफज प्रकृति है, कुछव मात्रा में असली का सेवन कर सकता है। लेकिन जिन लोगों की पित्त प्रकृति है या जिन्हें गर्मी ज्यादा लगती है, उन्हें अलसी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 
  • गर्मियों में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में जौ की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। जौ की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी हीट कंट्रोल रहती है। 
  • अलसी कब नहीं खानी चाहिए?

    पाचन से जुड़ी समस्याओं या ब्लीडिंग ज्यादा होने पर अलसी नहीं खानी चाहिए। पित्त प्रकृति वालों को भी असली कम मात्रा में खानी चाहिए। त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसी पित्ती या सनबर्न होने पर भी असली नहीं खानी चाहिए। 

 

 

 

Read Next

स्ट्रेस दूर करने में मददगार हैं मोरिंगा के पत्ते, आयुर्वेदाचार्या से जानें इसके फायदे

Disclaimer