Doctor Verified

गर्मियों में अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

अलसी की तासीर गर्म होने के कारण इसे सर्दियों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसे कैसे खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से


Is Flaxseed Good For Summer: अलसी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस भी ठीक होता है और बॉडी में हार्मोन्स मैनेज करना आसान हो जाता है। इसके सेवन से वेट लॉस करना भी आसान होता है। तासीर गर्म होने के कारण इसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन कैसे करना चाहिए? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

1 (51)

गर्मियों में अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए? How To Consume Flax Seeds In Summer

डॉ श्रेय के मुताबिक, गर्मियों में अलसी का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है और यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। इसलिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे खाना चाहिए। अलसी को कई घंटों तक पानी में भिगोकर रखने के बाद इसका सेवन किया जा सकता है। इस तरह से इसकी तासीर भी थोड़ी नॉर्मल हो जाती है और यह ज्यादा नुकसान नहीं करती है।

इसे भी पढ़ें- Roasted Flax Seeds Benefits: भुनी अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें सेवन का तरीका

गर्मियों में अलसी अवॉइड करने की सलाह क्यों दी जाती है?

आयुर्वेद के मुताबिक, अलसी पित्तवर्धक होती है और इसे अत्यधिक तीक्ष्ण माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। गर्मियों के दौरान इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। जो लोग इसका सेवन रोज करते हैं, उन्हें भी गर्मियों में खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, इसे खाली पेट खाने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।

किन लोगों को गर्मियों में अलसी नहीं खानी चाहिए? Who Should Not Consume Flax seeds

जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। ऐसे में इसे खाने से पित्त प्रकृति वालों को काफी परेशानी हो सकती है। गर्मियों में अलसी खाना हर किसी को अवॉइड करना चाहिए। जो लोग बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं, वो कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। शरीर में दर्द या शरीर की प्रकृति ठंडी होने पर भी कुछ मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Soaked Flax Seeds Benefits: रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

गर्मी में अलसी खाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं?

  • गर्मियों में अलसी खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ब्लोटिंग, एसिडिटी, दस्त और बदहजमी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।
  • जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इससे पेट में गैस बढ़ती है।
  • इसके सेवन से गर्मी ज्यादा लगती हैं और ब्लीडिंग हो सकती है।
  • गर्मियों में अलसी खाने से पाइल्स की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों में, यह नक्की छूटने यानी नाक से खून आने की वजह बन सकता है।
  • गर्मियों में अलसी खाने से महिलाओं को पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं। यह पीरियड्स के दौरान परेशानी बढ़ा सकती है।

निष्कर्ष

लेख में हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जाना गर्मियों में आलसी को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। लेकिन, अधिकतर मामलों में इसे अवॉइड करने की कोशिश ही करनी चाहिए। इसकी तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। इसका कम मात्रा में सेवन करने से भी शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे पाचन से लेकर पाइल्स तक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • अलसी की तासीर गर्म है या ठंडी?

    आयुर्वेद के अनुसार, अलसी की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी और ठंड लगने जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। 
  • अलसी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

    अलसी को भूनकर और पीसकर इसका पाउडर बनाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस तरह से खाने से शरीर को अलसी के पोषक तत्व भी पूरे मिल पाते हैं। साथ ही, इसे पचाना भी आसान हो जाता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार अलसी का सेवन कैसे करना चाहिए?

    आयुर्वेद के अनुसार, अलसी को भूनकर और पीसकर इसका पाउडर बनाकर सेवन करना चाहिए। इसके पाउडर को आप गर्म पानी या दूध और दही के साथ खा सकते हैं। इस तरह से खाने से यह पचने में आसान हो जाती है। साथ ही, सेहत को इससे कई फायदे मिलते हैं।

 

 

 

Read Next

डिलीवरी के बाद इन 5 हर्बल तेलों से करें कमर की मालिश, दर्द होगा छूमंतर

Disclaimer