Can we soak flax seeds overnight: सेहत के लिए अलसी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है, डाइजेशन इंप्रूव होता है, शरीर में गर्माहट बनी रहती है और त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं। अलसी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे लड्डू या मसाले के दौर पर सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता है। ये शरीर में गर्माहट पैदा करता है इसलिए गर्मियों में अलसी के बीज न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अलसी का सेवन कब और कैसे करना ज्यादा फायदेमंद होता है? इसके सेवन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? इनका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इन प्रश्नों के जवाब।
अलसी खाने के फायदे- Benefits of Flaxseeds
- अलसी के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे बॉडी के लिए एनर्जी बूस्टर माना जाता है। अलसी में ओमेगा फैटी एसिड मौजूद होते हैं, इसलिए इसे ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- अलसी के बीजों के सेवन से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड़ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये बीज भूख और फूड क्रेविंग कंट्रोल करते हैं। इसलिए ये वेट लॉस में भी फायदेमंद होते हैं।
- अगर इन्हें डेली डाइट में शामिल किया जाए, तो इनके सेवन से स्किन और हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए अलसी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
- अलसी में तेल 30 से 40 प्रतिशत तक मौजूद होता है। प्रोटीन 25 प्रतिशत, जेल- 6 ग्राम प्रतिशत, ग्लाइकोसाइट्स भी मौजूद होते हैं।
- अलसी के बीज वात कम करते हैं, पेन किलर की तरह काम करते हैं। ये विरेचन में काम आते हैं। इसे तेल और बीजों को सोम्य विरेचन रूप में देते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए अलसी के बीज या चिया सीड्स में क्या हैं बेहतर, एक्सपर्ट से जानें
अलसी के सेवन का सही तरीका क्या है? How To Consume Flaxseeds
अगर अलसी का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दिनभर में 2 से 5 ग्राम ही मात्रा लेनी चाहिए। लेकिन अगर बीज खा रहे हैं, तो दिन में 1 चम्मच मात्रा भी ले सकते हैं। कब्ज होने पर अलसी के भुने हुए बीजों को पाउडर बनाकर दही में मिलाकर खा सकते हैं। अलसी के बीजों के पाउडर को आटे में गूथकर रोटी बना सकते हैं। इस्तेमाल के लिए बीजों को कूटकर उसमें पानी मिलाकर उबालकर सूजन वाले स्थान पर बांधा जाता है। इससे चोट के कारण हुई सूजन खत्म हो जाती है। इसका तेल या चुने का पानी जले पर लगाते हैं। अलसी के बीजों का सेवन खांसी में ज्यादा फायदेमंद होता है।
अलसी का सेवन कब करना चाहिए? When To Consume Flaxseeds
अलसी का सेवन कब्ज, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में कर सकते हैं। इसका सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। अलसी के बीजों को भूनकर और इसका पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ के लिए अलसी के बीज कैसे खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
अलसी के सेवन के वक्त किन बातों का ध्यान रखें?
- अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। गर्म होने के कारण गर्मियों में इसे अवॉइड करना चाहिए।
- जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, गर्मी ज्यादा लगती है या पसीना ज्यादा आता है। उन लोगों को किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा यह डाइजेशन को खराब कर सकता है।
- जो लोग किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
निष्कर्ष
अलसी को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए, जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, गर्मी ज्यादा लगती है या पसीना ज्यादा आता है। उन लोगों को किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
FAQ
अलसी के बीज सुबह या रात कब खाने चाहिए?
अलसी के बीजों का सेवन सुबह के दौरान कर सकते हैं। लेकिन खाली पेट इनका सेवन करना अवॉइड करें। रात के दौरान अलसी अवॉइड करें, क्योंकि रात में यह पाचन संबंधित समस्याओं की वजह बन सकती है।अलसी के बीज खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अलसी के बीजों को भूनकर और इसका पाउडर बनाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। कब्ज होने पर दही में इसका पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। अलसी के तेल को भी खानपान में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए।आयुर्वेद के अनुसार अलसी का सेवन कैसे करें?
आयुर्वेद के अनुसार अलसी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कब्ज होने पर अलसी के भुने हुए बीजों को पाउडर बनाकर दही में मिलाकर खा सकते हैं। अलसी के बीजों के पाउडर को आटे में गूथकर रोटी बना सकते हैं।