
Ayurvedic Drinks For Body Detox : भारत के प्राचीन ग्रंथ आयुर्वेंद बीमारियों के ऐसे कई आसान और कारगर उपायों को बताया गया है, जिनसे आपके रोग को ठीक किया जा सकता है। सालों से आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर आप शरीर को रोग मुक्त बना सकते हैं। पिछले कुछ सालों से आयुर्वेदिक चिकित्सा काफी लोकप्रिय हुई है। आयुर्वेद में शरीर के रोगों को दूर करने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करने का महत्व बताया गया है। इसके साथ ही, शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप बेहद ही आसानी से आपने शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे आयुर्वेदिक ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। आगे जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।
शरीर को डिटॉक्स करने वाले आयुर्वेदिक ड्रिंक्स - Ayurvedic Drinks For Body Detox in Hindi
त्रिफला की चाय से बॉडी करें डिटॉक्स
त्रिफला को शरीर के विषैले पदार्थ दूर करने के लिए सालों से उपयोग किया जा रहा है। इसमें आंवला, हरीतकी (हरड़) और बहेड़ा का चूर्ण बनाया जाता है। यह अपने विषहरण गुणों के लिए जाना जाता है और आमतौर पर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयोग किया जाता है। इससे बनाने के लिए आप एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोने के लिए रखें। अतिरिक्त मिठास के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। गुनगुना होने पर इस चाय को पिएं।
इसे भी पढ़ें : पेट की सभी समस्याओं को दूर करेगी ये आयुर्वेदिक चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे
अदरक और नींबू की चाय
अदरक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी भी है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। दूसरी ओर, नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। अदरक और नींबू की चाय बनाने के लिए, आप करीब 30 से 40 ग्राम अदरक को कद्दूकस में ग्रेट कर लें। इसके बाद करीब एक गिलास पानी को गैस पर चढ़ाएं और कद्दूकर किये अदरक के साथ पानी को उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर उसमें एक नींबू का रस मिला दें। मिठास के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
हल्दी और शहद वाला दूध
हल्दी का उपयोग आमतौर पर सूजन को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों होते हैं, जो यह पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करते हैं। जब हल्दी को दूध और शहद के साथ मिलाया जाता है, तो यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक आयुर्वेदिक पेय बनाता है, जो शरीर को विषमुक्त करने में मदद कर सकता है। हल्दी और शहद वाला दूध बनाने के लिए आप एक पैन में एक कप दूध गर्म करें और उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद डालें। अच्छी तरह से हिलाएं और इसे गर्म पीएं।
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय
जीरा, धनिया और सौंफ से आप अपने पाचन को बेहतर कर सकते हैं। आप इस ड्रिंक से शरीर को आसानी से डिटॉक्स कर सकते हैं। आयुर्वेदिक दवाओं में इन तीनों का उपयोग किया जाता है। इसकी चाय बनाने के लिए आप एक चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। चाय को एक गिलास में छाने और इसे शहद मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें : रोज इस तरह पिएं कॉफी, तेज होगा मेटाबॉलिज्म और पाचन भी रहेगा दुरुस्त
एलोवेरा का जूस
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इससे पेट के विकारों को दूर किया जा सकता है। साथ ही, पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करने में एलोवेरा मददगार होता है। एलोवेरा के जूस से आप शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। एलोवेरा जूस बनाने के लिए, आप एलोवेरा की ताजी पत्तियों से जेल निकाल लें। इसे करीब एक गिलास पानी के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद इसे पी लें। अगर पीने में आपको इसका स्वाद अच्छा न लगें, तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं।
आयुर्वेदिक ड्रिंक्स से आप अपने शरीर को रोग मुक्त बना सकते हैं। अगर आपको ऊपर बताए ड्रिंक्स से किसी तरह की समस्या महसूस हो, तो उसका सेवन बंद करें और आयुर्वेदाचार्य की सलाह के बाद ही ड्रिंक्स को दोबारा शुरु करें।