रोज इस तरह पिएं कॉफी, तेज होगा मेटाबॉलिज्म और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

कॉफी पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज इस तरह पिएं कॉफी, तेज होगा मेटाबॉलिज्म और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

भारत में कई लोगों को सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत है। चाय और कॉफी को यदि सीमित मात्रा में पिया जाए तो ये आपके लिए फायदेमंद होती है। चाय और कॉफी की कई किस्म भारत सहित अन्य देशों में पाई जाती है। लोग थकान को दूर करने के लिए भी चाय या कॉफी पीना पंसद करते हैं। ऑफिस के शॉर्ट ब्रेक में अधिकतर लोग चाय या कॉफी लेते हैं। इससे तनाव, चिंता, थकान, हार्ट हेल्थ और वजन को कम किया जा सकता है। इससे मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है।कॉफ़ी में  विटामिन बी2, कैफीन, प्लांट केमिकल क्लोरोजेनिक एसिड, मैग्नीशियम, पॉलीफेनोल्स, कैफेस्टोल व डाइटरपीन भी पाया जाता है। कॉफी शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को इंप्रूव करती है। इस लेख में आपको मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। 

मेटाबॉलिज्म क्या है?

मेटाबॉलिज्म आपके आहार को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। इससे एक्टिव होने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही पाचन क्रिया बेहतर होती है। जिसकी वजह से आहार का फैट आसानी से बर्न होता है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर के हर अंग को संचालन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस वजह से भी मेटाबॉलिज्म रेट सही होना आवश्यक होते है। 

कॉफी से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से मिलते हैं कई फायदे - Benefits Of Boost Metabolism Form Coffee In Hindi 

वजन होता है कंट्रोल 

कॉफी पीने आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इससे आहार आपके आहार से पोषण आसानी से अवशोषित होते हैं। वजन को कंट्रोल करने के लिए आप कॉफी पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या रोजाना कॉफी पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से

boost metabolism form coffee in hindi

एकाग्रता बेहतर होती है

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिक रेट को 3 से 11 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। कॉफी पीने से ब्रेन फंक्शन एक्टिव होते हैं और एकाग्रता बढ़ती है। इससे एनर्जी लेवल बेहतर होता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

शारीरिक सक्रियता बढ़ती है 

कॉफी पीने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है, जिसकी वजह से शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इससे आलास दूर होता है और आप पहले से ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। 

कॉफी के अन्य फायदे 

  • हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद 
  • तनाव कम करने में सहायक 
  • मूड को बेहतर रहता है, 
  • लीवर स्वस्थ रहता है, 
  • डिप्रेशन होता है दूर,आदि। 

इसे भी पढ़ें : कॉफी पीने से दूर होता है मानसिक तनाव, मिलते 10 फायदे

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए कॉफी कैसे बनाएं? How To Make Coffee For Boost Metabolism in Hindi 

कॉफी को आप दूध में उबालकर उसे चीनी के साथ लेना पसंद करते हैं। अक्सर कॉफी को इसी तरह बनाया जाता है। लेकिन कॉफी का फायदा लेने के लिए आप इसे बिना दूध के ही बनाएं। ब्लैक कॉफी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होती है। यदि आपको दूध वाली कॉफी पीनी हो तो ऐसे में आप स्किमड मिल्क का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही चीनी की जगह पर शहद का उपयोग करना ज्यादा बेहतर माना जाता है। ब्लैक कॉफी को बनाने के लिए आप एक कप पानी में करीब आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर उबाल लें। गैस से कॉफी उतार लें। इसके बाद आवश्यक हो तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। 

कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका सेवन अधिक करने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। 

 

Read Next

गर्मियों में पिएं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और मिलेगी एनर्जी

Disclaimer