पेट की सभी समस्याओं को दूर करेगी ये आयुर्वेदिक चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

आयुर्वेदिक चाय से आप पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस चाय को बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की सभी समस्याओं को दूर करेगी ये आयुर्वेदिक चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे


Special Ayurvedic Tea For Gut Health in Hindi : भारत में चाय का सेवन सदियों से किया जा रहा है। हर प्रदेश में इसका उपयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है। आयुर्वेद में भी कई तरह की चाय के बारे में बताया गया है। चाय से पाचन क्रिया को सही करने के साथ ही पेट की कई समस्याओं को दूर करने के उपाय भी आयुर्वेद में मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको पेट की समस्याओं को दूर करने वाली चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आयुर्वेदिक चाय घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको घर में रखे कुछ मसालों की आवश्यकता होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने इस चाय की विधि को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। डॉ. दीक्षा का मानना है कि इस चाय से पेट की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती हैं। आगे जानते हैं इस स्पेशल आयुर्वेदिक चाय को बनाने का तरीका और इसके कुछ फायदे।

हर्बल टी बनाने की रेसिपी - Herbal Tea Recipe

सामग्री की लिस्ट

पानी - 2 गिलास

साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच

धनिया - 1 चम्मच

सौंफ - करीब आधा चम्मच

इसे भी पढ़ें : पेट में गैस क्यों बनती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय 

ayurvedic tea for gut health

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक चाय बनाने की विधि - How To Make Ayurvedic Tea For Gut Health In Hindi 

सबसे पहले आप एक पैन में करीब 2 गिलास पानी को उबाल लें। 

  • चाय बनाते समय गैस की आंच मध्यम रखें। 
  • इसके बाद इसमें साबुत धनिया डालें। 
  • ऊपर से पानी में जीरा और सौंफ को डालें।  
  • अब इस चाय को करीब 10 से 15 मिनट उबालें। 
  • जब पानी करीब आधा रह जाए तो गैस को बंद करें। 
  • इसे छानकर एक कप में रखें। आपकी स्पेशल आर्युवेदिक चाय तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें : पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दर्द से पाएं छुटकारा

पेट की समस्याओं को दूर करने वाली आयुर्वेदिक चाय के फायदे - Benefits Of Ayurvedic Tea For Gut Health In Hindi 

जीरा, धनिया और सौंफ की चाय पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इन तीनों मसालों को वातहर और पाचन उत्तेजक के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में, इस तीनों मसालों का उपयोग आपकी पाचन अग्नि संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। जब पाचन अग्नि स्वस्थ होती है, तो शरीर भोजन से पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित और उपयोग करने में सक्षम होता है। आगे जानते हैं इस चाय से होने वाले कुछ फायदे। 

  • सूजन से राहत दिलाने में मददगार
  • पेट फूलना कम करें,
  • पेट दर्द कम करें,
  • भूख को बढ़ाने में सहायक, 
  • मतली और उल्टी को कम करें,
  • मासिक धर्म की ऐंठन शांत करें,
  • ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करें, आदि। 

इस चाय के सेवन से आप पाचन क्रिया सही होती है, जिससे आपकी कब्ज आदि की समस्या भी दूर होती है। इस चाय को सुबह खाली पेट पीने से आपको अधिक फायदे मिलते हैं। 

Read Next

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है कच्चा केला, जानें इसे खाने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version