Expert

चक्र फूल (Star Anise) के पानी से शरीर को करें डिटॉक्स, निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी

शरीर की अंदुरुनी गंदगी को दूर करने के लिए आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और उपयोग का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
चक्र फूल (Star Anise) के पानी से शरीर को करें डिटॉक्स, निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी


Benefits Of Star Anise Water To Detox Body: मोटापा, जंक फूड का नियमित सेवन और शारीरिक क्रियाओं में कमी के चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी है। जंक फूड से मोटापा बढ़ता है और इसका दबाव आपके अंगों की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। ऐसे में अंगों की कार्य प्रणाली को बेहतर करने के लिए आप चक्र फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चक्र फूल का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। इसके फायदों के कारण भारत सहित अन्य देशोंं में भी इस मसाले का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि चक्र फूल के पानी से आप अपने शरीर को गंदगी को बाहर कर सकते हैं। बॉडी को आसानी से डिटॉकस करने के लिए आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि चक्र फूल से क्या फायदे होते हैं और शरीर की गंदगी को दूर करने के लिए चक्र फूल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।  

शरीर को डिटॉक्स करता है चक्र फूल - Benefits Of Star Anise Water To Detox Body In Hindi 

लिवर की सफाई करें 

लिवर को शरीर के गंदगी को दूर करने के लिए कार्य करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर फिल्टर करने का कार्य करता है। इसके सपोर्ट करने के लिए आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चक्र फूल में  फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे कंपाउंड होते हैं, जो लिवर की हेल्थ को बेहतर करते हैं। इससे शरीर की गंदगी आसानी से बाहर होती है। 

anise water for body detox

पाचन में सहायक 

चक्र फूल में फाइबर व आवश्यक तेल होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को दूर करते हैं। साथ ही, सूजन को कम करने में मदद करते हैं। चक्र फूल का पानी पाचन एंजाइम्स को बढ़ाता है। इससे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है। साथ ही, आपको कब्ज आदि की समस्या में आराम मिलता है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

चक्र फूल विटामिन ए, विटामिन सी और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। यह फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को दूर करते हैं। चक्र फूल का पानी सेल्स को डैमेज करने से बचाता है। बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

चक्र फूल का पानी कैसे बनाएं - How To Make Star Anise Water In Hindi 

आवश्यक सामग्री 

  • चक्र फूल - 4 से 5 साबुत 
  • पानी - 4 कप 
  • शहद और नींबू का रस - स्वादानुसार 

कैसे बनाएं 

  • गैस में पानी को चढ़ाएं। 
  • इसके बाद उबले हुए पानी में चक्र फूल को मिलाएं। 
  • इसे धीमी आंच पर उबलने दें। 
  • जब पानी आधा रह जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  • इसके बाद पानी को छानकर एक कप में डालें। 
  • इसमें नींबू का रस और शहद को मिलाएं।

इसे भी पढ़ें : लौकी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं, तबीयत हो सकती है खराब

चक्र फूल से आप शरीर की गंदगी को बाहर कर सकते हैं। चक्र फूल रेस्पिरेटरी फंक्शन को भी बेहतर करता है। इसके सेवन से आपके इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। 

Read Next

सत्तू और हर्ब्स से बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये आयुर्वेदिक एनर्जी ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version