Doctor Verified

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है चक्रफूल, इन 3 तरीकों से करें डाइट में शामिल

How to Incorporate Star Anise into Your Daily Diet : चक्रफूल एक औषधीय मसाला है, जो कई प्रकार से सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन इसके सेवन का सही तरीका जानना भी जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है चक्रफूल, इन 3 तरीकों से करें डाइट में शामिल


How to Incorporate Star Anise into Your Daily Diet : मसाले हर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इन मसालों में से एक है चक्रफूल (Star Anise)।  चक्रफूल अपनी अनोखी खुशबू और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। चक्रफूल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। चक्रफूल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। रोजाना की डाइट में चक्रफूल को शामिल किया जाए, तो यह कई प्रकार की बीमारियों का बचाने में मदद करता है। हालांकि आज भी ज्यादातर लोगों को चक्रफूल को डाइट में शामिल करने की आती है, तो लोग कंफ्यूजन में रहते हैं। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं।

चक्रफूल को डाइट में कैसे शामिल करें- How to include Star Anise in your Diet

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, चक्रफूल को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है इसे गर्म मसाले में डालकर सब्जी, दाल और अन्य पकवानों में मिलाना। लेकिन इसे कई अन्य प्रकारों से भी चक्रफूल का सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या उम्र की वजह से भी बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

How-to-Incorporate-Star-Anise-into-Your-Daily-Diet-inside

1. चाय बनाकर पिएं- Health Benefits of Star Anise Tea

सुबह की चाय में अदरक, इलायची के अलावा चक्रफूल भी डालकर पी सकते हैं। डाइटिशियन का कहना है कि सुबह की चाय में चक्रफूल डालकर पीने से शरीर में ताजगी आती है और यह बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

2. काढ़े में करें इस्तेमाल- Star Anise Kadha for Immunity Boost

बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए बनाए जाने वाले काढ़े में भी चक्रफूल का इस्तेमाल किया जाता है। चक्रफूल में एंटीबायोटिक, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और मैगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

3. तेल में मिलाएं- Star Anise Oil Benefits in Pain

सरसों के तेल में चक्र फूल और चक्र फूल का पाउडर मिलाकर शरीर पर मालिश करने से सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

How-to-Incorporate-Star-Anise-into-Your-Daily-Diet-inside2

चक्रफूल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health benefits of consuming star anise

डाइटिशियन का कहना है कि चक्रफूल का सेवन अगर नियमित तौर पर किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है।

- चक्रफूल का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि पेट में दर्द, कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।

- नियमित तौर पर चक्रफूल का सेवन करने से पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में बढ़ते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

- चक्रफूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे संक्रमित बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

- इस मसाले के पोषक तत्व शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज टाइप-2 के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

- इसमें मौजूद पोषक तत्व अनिद्रा की समस्या को दूर करते हैं, जिससे रात को बेहतर नींद आती है। यह मूड को भी बेहतर बनाने में सहायक है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है लाल एलोवेरा जूस, पीने से शुगर रहेगा कंट्रोल

निष्कर्ष

चक्रफूल एक औषधीय मसाला है, जो कई प्रकार से सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन इसका संतुलित और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है, ताकि इसके नुकसान से बचा जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा।

Read Next

क्या डार्क चॉकलेट खाने से स्किन ग्लो करती है? एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का त्वचा पर असर

Disclaimer