Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Punjabi Dudhi: सर्दियों में पहलवान पीते थे इसे, कमजोरी दूर करने के साथ स्टेमिना बूस्ट करने में मददगार

Punjabi dudhi: पंजाबी दूधी सर्दियों में खूब बनाया और पिया जाता है। पंजाबी घरों में ये रेसिपी खूब फेमस है आइए जानते हैं इस बनाने का तरीका और फिर इसे पीने के फायदे।

Punjabi dudhi: सर्दियां खाने-पीने के मौसम में आता है और इस मौसम में लोग तरह-तरह की चीजों को बनाकर खाते हैं जैसे कि पंजाबी दूधी। पंजाबी दूध, असल में पंजाबी घरों में बनने वाली रेसिपी है जिसे सर्दियों में लोग खूब बनाकर पीते हैं। सर्दियों में इसे पीने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि ये शरीर को एनर्जी देने के साथ स्टेमिना बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा इस दूध को बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वे तमाम चीजें सेहत के लिए अलग ही तरीके से फायदेमंद है हर किसी का सेहत पर अपना असर होता है। क्या है ये देसी दूध की रेसिपी और इसे पीने के फायदे? जानते हैं इस बारे में Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

कैसे बनती है पंजाबी दूधी-Punjabi dudhi Recipe in hindi

पंजाबी दूधी बनाने के लिए कि आपको चाहिए खसखस, बादाम, मगज और मखाना। इसके बाद आपको करना ये है कि आप इन तमाम चीजों को भिगोकर रख लें और सबको दरदरा करके पीस लें। इसके बाद दूध में इन चीजों को उबालकर पका लें और फिर इसे ठंडा कर लें और पी लें।

इसे भी पढ़ें: मखाना और शहद को साथ खाने के फायदे? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में क्यों पिएं पंजाबी दूधी-Punjabi dudhi recipe with milk benefits

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि पंजाबी दूधी खसखस, बादाम अन्य ड्राई फ्रूट्स और मखाने से बना एक पारंपरिक शीतकालीन ड्रिंक है। दरअसल, सर्दियों में पहलवान ठंड के महीनों में ताकत और सेहत बनाए रखने के लिए इसे पीते थे। इसके अलावा भी पंजाबी दूधी पीने के कई फायदे हैं। जैसे कि

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

पंजाबी दूध प्रोटीन, स्वस्थ फैट और विटामिन से भरपूर है, जो ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में लोग मौसमी इंफेक्शन से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और अक्सर सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इस दूधी को पीना इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है।

Punjabi dudhi Recipe

2. मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मददगार

ड्राई फ्रूट्स ताकत प्रदान करते हैं और मांसपेशियों को स्वस्थ रखते हैं, जबकि खसखस हड्डियों और पाचन के लिए अच्छा होता है। सर्दियों में लोग जहां हड्डियों के दर्द और जोड़ों की समस्याओं के शिकार रहते हैं वहां इस दूधी को पीना हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है।

3. दिल के लिए फायदेमंद

सर्दियों में पंजाबी दूधी पीना दिल के लिए फायदेमंद है। मखाना हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और सर्दियों में गर्माहट प्रदान करता है। इसके अलावा ये लो बीपी को मैनेज करने के साथ ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा खसखस, बादाम, मगज और मखाना चारों के हेल्दी फैट दिल के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों साफ कर सकता है मौसमी जूस, जानें रोज 1 गिलास पीने के फायदे

4. याददाश्त बढ़ाने में मददगार

पंजाबी दूधी पीने से याददाश्त में सुधार, त्वचा को स्वस्थ रखने और कमजोरी दूर करने में भी मदद मिलती है। खसखस, बादाम, मगज और मखाना, चारों ही चीजें ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने के साथ मस्तिष्क के कामकाज को हेल्दी रखता है। इसके अलावा ये स्ट्रेस मैनेज करने में भी मददगार है।

पंजाबी दूधी नेचुरल और पौष्टिक है, जो इसे बच्चों, वयस्कों और एथलीटों के लिए एक आदर्श विंटर ड्रिंक बनाता है जिन्हें अतिरिक्त ताकत और ऊर्जा की जरूरत होती है। तो अगर आपने कभी नहीं पिया है तो आपको इस पंजाबी दूधी को बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए जो कि सर्दियों के लिए परफेक्ट है।

FAQ

  • सर्दियों में खाने के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है?

    सर्दियों में खाने के लिए सबसे अच्छा खाना है साग जो कि गर्म है और शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। इसके अलावा इस मौसम में आप गुड़, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनी चीजों को बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा भी आप मौसमी सब्जियों को ट्राई कर सकते हैं।
  • शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या खाएं?

    शरीर में गर्मी लाने के लिए आप सर्दियों में तिल और मोटे अनाज जैसे बाजरा व रागी खा सकते हैं जो कि शरीर को अंदर से गर्म रखते के साथ एनर्जी देते हैं। इसके अलावा आप इस मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए क्या पीना चाहिए?

    शरीर को गर्म रखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए जैसे कि आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। सूप पी सकते हैं और दाल खा सकते हैं।

Read Next

Christmas 2025: केक को खराब होने में कितने दिन लगते हैं? इससे ज्यादा दिन रखकर खाते हैं तो हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 17:22 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 24, 2025 17:22 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content