
World Diabetes Day 2025: डायबिटीज, एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर शुगर पचा नहीं पाता है। इस बीमारी के दौरान शरीर में इंसुलिन हार्मोन सही से प्रड्यूस नहीं हो पाता जिस वजह से शुगर पचने की जगह सीधे खून में जाकर मिलने लगता है। ऐसे में शरीर के तमाम अंगों को नुकसान होता है। इस स्थिति में जरूरी है कि आप अपने शुगर लेवल का ध्यान रखते हुए डायबिटीज को मैनेज करें। ऐसी स्थिति में आपको अपने हर खाने की चीज में शुगर को चेक करना चाहिए और देखना चाहिए इससे आपकी सेहत पर क्या असर होगा? आज हम जानेंगे रोज खाने की 3 चीजों के बारे में कि इनमें कितना शुगर होता है, इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना है और इससे आपके शुगर लेवल पर क्या असर होगा? जानते हैं इस बारे में मिस अंजलि तिवारी, सीनियर डाइटिशियन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर से।
इस पेज पर:-
दही में भी शुगर कितना होता है-How much sugar in curd?
डाइटिशियन अंजलि तिवारी बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानना जरूरी है कि हर फूड में शुगर सिर्फ मीठे स्वाद से नहीं, बल्कि कार्बोहाइड्रेट के रूप में भी मौजूद होती है। दही, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, तीनों में प्राकृतिक या छिपी हुई शुगर होती है। साधारण दही में लैक्टोज नामक नेचुरल शुगर होती है, जो 100 ग्राम में लगभग 4–5 ग्राम तक हो सकती है जैसे कि मीठा दही या फ्लेवर्ड योगर्ट में यह मात्रा तीन गुना तक बढ़ जाती है। चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI of Sugar) 100 होता है जो कि तेजी से शुगर स्पाइक का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
ड्राई फ्रूट्स में कितना शुगर होता है-How much Sugar in Dry fruits?
ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, खजूर और अंजीर में प्राकृतिक फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसके अलावा हर ड्राई फ्रूट्स का शुगर लेवल अलग होता है जैसे कि
- -खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) किस्म और पकने के अनुसार अलग-अलग होता है, लेकिन आम तौर पर यह कम से मध्यम, लगभग 43 से 75 तक होता है। इसके अलावा 100 ग्राम चीनी में 63 g शुगर होता है।
- -100 ग्राम काजू में 5.9g to 6.0g शुगर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (kaju glycemic index) 22-25 होता है।
- -100 ग्राम बादाम में मात्र 4 ग्राम शुगर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (almond glycemic index) 22-25 होता है।
- -100 ग्राम अखरोट में शुगर 2.6 g होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (walnuts glycemic index) 15 होता है।
- -100 ग्राम पिस्ता में 7 से 8 ग्राम शुगर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Pistachios glycemic index) 16 होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या काजू फैटी लिवर के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें
ब्रेड में कितना शुगर होता है-How much sugar in bread?
नॉर्मल 2 ब्रेड में 2 से 4 ग्राम शुगर होता है। हालांकि, मल्टीग्रेन ब्रेड में शुगर थोड़ा कम होता है। ब्रेड में इस्तेमाल आटा और प्रिजर्वेटिव्स भी शरीर में ग्लूकोज में बदलते हैं खासकर सफेद ब्रेड या बेकरी ब्रेड में। ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 70-85 होता है और साबुत अनाज वाली ब्रेड का जीआई मध्यम से कम लगभग 50-65 होता है।
तो इन बातों का रखें ध्यान और इन चीजों के सेवन से पहले शुगर कंटेंट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर ध्यान दें। जितना ज्यादा शुगर, जितना ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स उतना शुगर स्पाइक और डायबिटीज असंतुलित हो सकता है। तो बेहतर विकल्प के रूप में बिना शुगर वाले ग्रीक योगर्ट, साबुत अनाज या मल्टीग्रेन ब्रेड और सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
यह विडियो भी देखें
FAQ
डायबिटीज में सदाबहार कैसे फायदेमंद है?
डायबिटीज में सदाबहार काफी हद तक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स शुगर पचाने की गति को तेज करने के साथ शुगर मैनेज करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सदाबहार का सेवन करना चाहिए।पोहा खाने से क्या शुगर बढ़ता है?
पोहा खाने से शुगर बढ़ सकता है, खासकर अगर इसे आप ज्यादा मात्रा में खाएं तो। हालांकि, अगर आप इस कम मात्रा में खा रहे हैं और ढेर सारी सब्जियां डालकर बना रहे हैं तो इसके खाने का सेहत को उतना नुकसान नहीं होगा।पपीता खाने से शुगर बढ़ता है या घटता है?
पपीता खाने से शुगर बढ़ता नहीं है बल्कि, घटता है। पपीपा का पपैन एंजाइम शुगर स्पाक को रोकने के साथ शुगर पचाने की गति बढ़ा सकता है। इसके अलावा ये डायबिटीज में कब्ज की समस्या को भी कम करने में कारगर है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 11, 2025 18:25 IST
Published By : Pallavi Kumari