Does Brown Bread Increase Blood Sugar: ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। इसलिए यह हेल्दी और हैवी दोनों होना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन में पोहा, उपमा, दलिया, ओट्स, ऑमलेट और ब्रेड टोस्ट जैसी चीजें शामिल हैं। कई लोग नाश्ते में सैंडविच खाना पसंद करते हैं। लेकिन सैंडविच भी तभी हेल्दी है, जब आप ब्राउन या मल्टीग्रेन से बनी ब्रेड इस्तेमाल करते हैं। आजकल काफी लोग ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसे व्हीट से तैयार किया जाता है और यह सेहत को नुकसान भी नहीं करती है। लेकिन क्या डायबिटीज वाले भी ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं? क्या डायबिटीज में ब्राउन ब्रेड खाने से ब्लड शुगर इंबैलेंस हो सकती है? ऐसे ही कई प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मनस हॉस्पिटल और डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से।
पहले जाने किस तरह की ब्रेड है सेहत के लिए फायदेमंद? Which Bread Is Best For Health
मार्केट में ब्राउन, व्हाइट और मल्टीग्रेन तीन तरह की ब्रेड आती हैं। व्हाइट ब्रेड मैदा से तैयार की जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है और इसमें कैलोरी भी अधिक होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 के करीब होता है, जो डायबिटीज के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। ब्राउन ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स व्हाइट ब्रेड के मुकाबले कम होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे गेंहू से तैयार किया है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 के करीब होता है। मल्टीग्रेन ब्रेन को कई ग्रेन से मिलाकर बनाकर जाता है। इसमें ओट्स, फ्लैक सीड्स और अन्य अनाज भी इस्तेमाल होते हैं। इसलिए इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स व्हाइट और ब्राउन ब्रेड दोनों से कम होता है। इसे भी डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाना हेल्दी होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
क्या डायबिटीज में ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं? Can We Eat Brown Bread In Diabetes
डायटीशियन कामिनी के मुताबिक डायबिटीज के पेशेंट के लिए ब्राउन ब्रेड सेफ है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसे गेंहु से तैयार किया जाता है। डायबिटीज के पेशेंट इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि जब आप ब्राउन ब्रेड खरीदने जाए, तो ध्यान रखें कि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव्स न हो। क्योंकि प्रिजर्वेटिव्स के कारण इसके न्यूट्रिएंट्स कम हो सकते हैं। ध्यान रखें कि ब्राउन ब्रेड को सिर्फ गेंहु और हेल्दी इंग्रेडिएंट्स के साथ तैयार किया गया है। ब्राउन ब्रेड में किसी भी तरह के कलर का इस्तेमाल न किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Brown Bread vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद?
डायबिटीज में ब्राउन ब्रेड किस तरह खा सकते हैं?
आप ब्राउन ब्रेड को टोस्ट की तरह चाय या दूध के साथ खा सकते हैं। ब्राउन ब्रेड को आप सैंडविच बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप मार्केट के केचअप या सॉस को सैंडविच में इस्तेमाल न करें। अन्यथा यह ब्लड शुगर बिगड़ने की वजह बन सकता है।
लेख में हमने जाना कि डायबिटीज के मरीजों के ब्राउन ब्रेड सेफ है या नहीं। इसके साथ ही हमने जाना ब्राउन ब्रेड खरीदते टाइम आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, व्हाइट ब्रेड क्यों अवॉइड करनी चाहिए। इस बारे में और अधिक जानने के लिए आप किसी न्यूट्रिशनिस्ट या डाइट एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version