ब्रेड खाना भले किसे पसंद नहीं होगा। इसके टेस्ट की वजह से भारत के कई हिस्सों में आज ब्रेड को नाश्ते में सेवन किया जाने लगा है। ब्रेड को शहद, जैम और बटर के साथ खाया जाता है। बच्चों को बेड खाना बेहद पंसद होता है। कुछ बच्चे तो सुबह और स्कूल के लंच में भी ब्रेड का सेवन करना पंसद करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्रेड आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है। हालांकि, आज व्हाइट ब्रेड के साथ ही ब्राउन ब्रेड भी बाजार में उपलब्ध है। ब्राउन ब्रेड को पौष्टिक बताया जाता है। यहीं वजह है कि लोग व्हाइट ब्रेड की जगह पर ब्राउन ब्रेड का सेवन कर खुद को स्वस्थ समझने लगते हैं। इस विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गाडरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ब्राउन ब्रेड खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? इस लेख में आगे जानेंगे कि क्या ब्राउन ब्रेड आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
क्या नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाना हेल्दी होता है? - Is Brown Bread Healthy For Breakfast In Hindi
न्यूट्रिशिनिस्ट अमिता गाडरे बताती हैं कि व्हाइट ब्रेड की तरह ही ब्राउन ब्रेड भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसके फायदे नहीं होते हैं। अपनी इंस्टा पोस्ट में एक्सपर्ट ने बताया है कि ब्राउन ब्रेड में गेंहू का आटा बेहद ही कम मात्रा में होता है। इसे ब्राउन बनाने के लिए कलर और अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। अगर, ब्राउन और व्हाइट ब्रेड के न्यूट्रिशन वैल्यू की तुलना की जाए तो इन दोनों में ज्यादा अंतर नहीं होता है। लेकिन, जैसे ही इसमें ब्राउन या मल्टी ग्रेन का लेवल लगता है तो हम इसे ज्यादा हेल्दी समझकर खाना शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि लोग व्हाइट ब्रेड के सैंडविच कम खाना पंसद करते हैं। जबकि, ब्राउन ब्रेड के वहीं सैंडविच ज्यादा खाते हैं। लेकिन, ब्रेड का नियमित और अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ब्रेड के नियमित सेवन से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और आपको कब्ज, गैस, पेट फूलना या लंबे समय तक भूख न लगने की समस्या हो सकती है।
ब्रेड के नुकसान से बचने के लिए क्या करें - How To Avoid Bread Side Effects In Hindi
- ब्रेड के नुकसान से बचने के लिए आप इसके साथ सलाद का सेवन कर सकते हैं।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या कम होती है।
- ब्रेड की जगह आप बच्चों को रोटी खाने के लिए प्रोत्साहित करें।
- ब्रेड के साथ बच्चों को चीज या देर से पचने वाली चीजें न दें।
इसे भी पढ़ें : वजन कम करना है तो डाइट में शामिल करें जलकुंभी, जानें कैसे करें इसका सेवन
View this post on Instagram
ब्रेड के सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप सलाद को सेवन करें। साथ ही, दालें और सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। रोटी को डाइट में शामिल करने से आप पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं।