Expert

आप भी सुबह ब्रेकफास्ट में खाते हैं चिकन! एक्सपर्ट से जानें ये कितना सही

कुछ लोग अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में भी चिकन शामिल करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या इसे नाश्ते में खाना सही है आइए जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी सुबह ब्रेकफास्ट में खाते हैं चिकन! एक्सपर्ट से जानें ये कितना सही


ज्यादातर नॉन-वेजिटेरियन लोगों को चिकन खाना बेहद पसंद होता है। इन्हीं चिकन इतना पसंद होता है कि इसका नाम सुनते ही इनके मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में अगर उन्हें दिन के किसी भी समय चिकन खाने के लिए दे दिया जाए तो वे न नहीं करेंगे। चिकन का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चिकन में प्रोटीन, विटामिन, जिंक, सेलेनियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को बेहतर रखने और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कुछ लोग अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में भी चिकन शामिल करते हैं। लेकिन, सवाल ये उठता है कि क्या सुबह नाश्ते में चिकन खाना सही होता है या नहीं। तो आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि नाश्ते में चिकन खाना फायदेमंद होता है या नहीं?

क्या सुबह के नाश्ते में चिकन खाना अच्छा है? - Is It Good To Eat Chicken in The Morning in Hindi?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सुबह चिकन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह हाई प्रोटीन से भरपूर होता है, इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होता हो, जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। लेकिन, इसे खाने का सही तरीका चुनना बहुत जरूरी है। आप अपने ब्रेकफास्ट में चिकन शामिल करने के लिए हमेशा इसे बेकिंग, रोस्टिंग या उबालने की प्रक्रिया ही चुनें। इसे डीप फ्राई करने से बचें। अगर आप चाहे तो रोस्टेड चिकन विद क्विनोआ, चिकन मल्टीग्रेन ब्रेड सैंडविच, चिकन सलाद (breakfast me chicken khana chahiye ya nahi) नाश्ते के लिए चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पनीर या चिकन! किसमें ज्यादा प्रोटीन, एक्सपर्ट से जानें आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद?

ब्रेकफास्ट में चिकन खाने के फायदे - Benefits Of Eating Chicken in Breakfast in Hindi

ब्रेकफास्ट में चिकन खाने से सेहत को कई तरह के फायदे (breakfast me chicken khane ke fayde) मिल सकते हैं, जिसमें-

1. हाई प्रोटीन का सोर्स

चिकन में, खासकर ब्रेस्ट के हिस्से में लीन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम सर्विंग में लगभग 26 से 31 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका सेवन आपकी मांसपेशियों को रिपेयर करने, एनर्जी को बढ़ाने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2. भूख कंट्रोल करें

प्रोटीन का सेवन करने से ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इससे जल्दी या बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं।

3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें

चिकन में कार्ब्स की मात्रा कम और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल संतुलित रहता है। इससे आपके शरीर के एनर्जी लेवल में उतार-चढ़ाव कम होता है।

4. विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर

चिकन में विटामिन बी6, बी12, फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक जैसे जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स  होते हैं, जो एनर्जी को बनाए रखने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या चिकन के साथ दही खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Is-it-okay-to-eat-chicken-in-the-morning

5. वजन कंट्रोल करें

प्रोटीन से भरपूर चिकन का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट में करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सुबह नाश्ते में चिकन कैसे खाएं?

चिकन का सेवन नाश्ते में करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, जरूरी है कि आप इसका सेवन सही तरीके से करें। आप अपनी डाइट में चिकन को बेक, ग्रिल या उबालकर शामिल करें, डीप फ्राई या हैवी सॉस के साथ इसका सेवन करने से बचें। प्रोसेस्ड मीट्स का सेवन आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, चिकन खाने का हेल्दी वर्जन ही चुनें।

निष्कर्ष

सुबह ब्रेकफास्ट में चिकन शामिल करना आपके लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है, जो कई तरीके से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, आप बेक, ग्रिल या उबले चिकन को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik



FAQ

  • चिकन खाने से क्या लाभ होता है?

    चिकन का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और दिमाग की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
  • चिकन कब खाना चाहिए?

    चिकन का सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन, कुछ समय ऐसे होते हैं, जब चिकन का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
  • चिकन के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    चिकन खाने के बाद आपको कुछ तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, जिसमें दूध, दही और फल शामिल है।

 

 

 

Read Next

क्या बारिश के दिनों में मशरूम खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

TAGS