Can We Eat Curd with Chicken in Hindi: बहुत से लोग चिकन खाने के शौकीन होते हैं। चिकन खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाना या तरीके से नहीं खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। चिकन खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। कुछ लोग चिकन के साथ या तुरंत बाद दही खा लेते हैं। क्या आप भी चिकन के साथ दही खाते हैं? अगर हां, तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
चिकन के साथ दही खाना कितना सुरक्षित या नुकसानदायक है आज इस लेख के माध्यम से हम इसके बारे में जानेंगे। कुछ लोग मानते हैं कि दही के साथ चिकन खाया जा सकता है और कुछ लोग इस कॉम्बिनेशन को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानते हैं। कई लोग पेट को ठंडा रखने या स्वाद बढ़ाने के लिए चिकन के साथ दही खा लेते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं चिकन के साथ दही खा सकते हैं या नहीं? (Kya Dahi ke Sath Chicken Kha Sakte Hain) -
क्या चिकन के साथ दही खा सकते हैं? (Can We Eat Curd with Chicken in Hindi)
एक्सपर्ट के मुताबिक चिकन के साथ दही खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसान साबित हो सकता है। चिकन और दही एकसाथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, चिकन की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है। दोनों एक दूसरे के बिलकुल विपरीत हैं, जिसे खाने के बाद आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आमतौर पर भी हेल्थ एक्सपर्ट दही और चिकन का सेवन एकसाथ करने की सलाह नहीं देते हैं। अगर आप चिकन खा रहे हैं तो तुरंत बाद डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। पाचन तंत्र पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या चिकन और मछली एक साथ खाना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे-नुकसान
चिकन के साथ दही खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Curd with Chicken in Hindi)
- अगर आप चिकन और दही का सेवन एकसाथ कर रहे हैं तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।
- चिकन और दही को एकसाथ खाने से आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
- इससे आपको एलर्जिक रिएक्शन (Curd and Chicken Can Cause Allergy) का भी सामना करना पड़ सकता है।
- चिकन और दही एकसाथ खाने से प्रोटीन और कैल्शियम आपस में रिएक्ट कर सकते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है।
- ऐसा करने से आपके पित्त दोष पर बुरा असर पड़ सकता है।
- चिकन और दही को एकसाथ खाने से डायरिया, पेटदर्द और अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? (What to Not Eat With Curd in Hindi)
- दही के साथ कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
- दही के साथ प्याज और अंडे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
- अगर आप दही के साथ खट्टे फलों का सेवन कर रहे हैं तो इससे गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
- दही के साथ वैसे तो आम और केले का भी कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है।
- दही के साथ मछली और चिकन जैसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
- तली-भुनी चीजें या अचार खाना भी दही के साथ नुकसानदायक हो सकता है।
ज्यादा चिकन खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Excess Chicken in Hindi)
- ज्यादा चिकन खाने के कई नुकसान हो सकते हैं।
- ज्यादा चिकन खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और डायरिया आदि हो सकता है।
- जरूरत से ज्यादा चिकन खाने से वजन बढ़ने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
- चिकन का ज्यादा सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- चिकन का ज्यादा सेवन करने से आपको फूड प्वॉइजनिंग की भी समस्या हो सकती है।
- कुछ मामलों में चिकन का ज्यादा सेवन आपका यूरिक एसिड भी बढ़ा सकता है।
FAQ
क्या चिकन के साथ दही मिलाया जा सकता है?
चिकन और दही को एकसाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए। दही और चिकन का सेवन अगर एकसाथ किया जाए तो इसका पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।दही के ऊपर क्या नहीं खाना चाहिए?
दही के साथ या दही के ऊपर से कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। दही के साथ खट्टे फल जैसे कीवी, अनानास और संतरा आदि खाने से बचना चाहिए।ज्यादा चिकन खाने से क्या होता है?
ज्यादा चिकन खाने से आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है साथ ही मेटाबॉलिज्म कम हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इससे आपके कोलेस्ट्रॉल पर भी बुरा असर पड़ सकता है।