Expert

बासी चिकन को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Side Effects of Eating Reheat Chicken in Hindi: बासी चिकन में बैक्टीरिया पनपने लगता है, जो पाचन तंत्र को खराब करने से लेकर शरीर में अन्य समस्याओं का भी कारण बनता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बासी चिकन को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें नुकसान


Side Effects of Eating Reheat Chicken in Hindi: बासी खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है यह तो सभी को पता है। बावजूद इसके कई लोग बासी खाना खाना पसंद करते हैं। जबकि, सेहतमंद रहने के लिए आपको हमेशा ताजा बना हुआ और गर्म खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोग खाने को नहीं फेंकना चाहते इसलिए उसे इस्तेमाल करने के चक्कर में बचा हुआ खाना खा लेते हैं। लेकिन, ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, कुछ घंटों तक आप इसे फ्रिज में स्टोर करके खा सकते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए इसे फ्रिज में रखना भी नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बासी चिकन को गर्म करके खाने का शौक रखते हैं।

ऐसा करना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। बासी चिकन में बैक्टीरिया पनपने लगता है, जो पाचन तंत्र को खराब करने से लेकर शरीर में अन्य समस्याओं का भी कारण बनता है। अगर आप भी बासी चिकन को गर्म करके खाते हैं तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं चिकन को दोबारा गर्म करके खाने के नुकसान। (Is it Safe to Eat Leftover Cooked Chicken in Hindi) - 

चिकन को दोबारा गर्म करके खाने के नुकसान

1. फूड प्वॉइजनिंग 

अगर आप बासी चिकन को गर्म करके खाते हैं तो इससे फूड प्वॉइजनिंग होने की आशंका रहती है। अगर आप बासी चिकन को यह समझकर खाते हैं कि इसे गर्म करने से हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे तो ऐसा नहीं होता है। बासी खाने को गर्म करने के बाद भी उसमें कुछ बैक्टीरिया रह जाते हैं, जिसे खाना आपके लिए फूड प्वॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसलिए इसे खाना असुरक्षित हो सकता है।

2. नहीं मिल पाता है पर्याप्त प्रोटीन

अगर आप प्रोटीन के लिए चिकन को बार-बार गर्म करके खाते हैं तो इससे पर्याप्त चिकन नहीं मिल पाता है। इसे गर्म करके खाने से चिकन का प्रोटीन टूट जाता है और प्रोटीन मिलने के बजाय यह शरीर को अन्य तरीकों से नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

foodpoisning-inside

3. पाचन संबंधी समस्याएं 

अगर आप बासी चिकन को दोबारा गर्म करके खाते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। चिकन में नाइट्रोजन पाया जाता है, जिसे खाने से गैस, अपच होने के साथ-साथ कई बार पेट में दर्द भी हो सकता है। कुछ मामलों में इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंजरी का भी सामना करना पड़ सकता है। 

4. उल्टी-मतली की समस्या 

बासी चिकन को दोबारा से गर्म करके खाने से आपको उल्टी-मतली का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इसे खाने से आपका पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है और हार्टबर्न और गले में जलन की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपके मुंह का स्वाद भी खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कहीं आप रोज तो नहीं खाते चिकन? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान 

चिकन को कितनी बार गर्म करना चाहिए? 

फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक खाने को केवल एक ही बार तक गर्म करना चाहिए। इसे बार-बार गर्म करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है। इसे खाने से बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है, जिससे स्वास्थ्य को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने को बचाकर रखने के बजाय उसे उसी समय खा लें।

Read Next

एक्सरसाइज करते समय सांस फूलती है? डॉक्‍टर से जानें यह सामान्‍य है या च‍िंता का कारण

Disclaimer