Is It Good To Reheat The Refrigerate Food: आगे बढ़ने की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीज आजकल हर किसी की लाइफ बिजी हो गई है। इस वजह से लोग लाइफ में हर चीज में शॉर्ट कट ढूंढते हैं। कुछ लोगों को ऑफिस के साथ घर भी संभालना पड़ता है। ऐसे में कई लोग खाने की तैयारी एक दिन पहले ही करके रख लेते हैं। कई लोग बचा हुआ खाना फ्रिज में रख देते हैं और बार-बार उसे गर्म करके खाते हैं। खाने वेस्ट होने से बचाने के लिए यह तरीका ठीक है। लेकिन क्या यह हमारी सेहत के लिए भी सुरक्षित होता है? क्या ऐसा करने से बीमारियों का खतरा रहता है? आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायटेटिक्स की विभागाध्यक्ष डायटिशियन सुहानी सेठ अग्रवाल से।
क्या फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाना सेफ होता है? Is It Healthy To Reheat The Refrigerate Food
एक्सपर्ट के मुताबिक खाने को बांसी होने से बचाने के लिए फ्रिज में स्टोर करना फायदेमंद है। इससे खाने में बैक्टीरियल ग्रोथ होने से बचाई जा सकती है और खाने को लंबे समय तक बांसी होने से बचाया जा सकता है। लेकिन यह तरीका तरीका भी खाने को लंबे समय तक हेल्दी नहीं रख सकता है। अगर आप फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाते हैं, तो इससे उसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं। खासकर विटामिन सी और बी विटामिन जैसे विटामिन्स खाने को बार-बार गर्म करने से खत्म हो जाते हैं। इसलिए खाने को फ्रिज में स्टोर करके रखना सेफ है। लेकिन बार-बार गर्म करके खाना अवॉइड करें।
इसे भी पढ़ें- क्या खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना सही है? जानें डॉक्टर की राय
फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाना क्यों नुकसानदायक है? Why is it harmful to Reheat food kept in the fridge?
खाना फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद बैड बैक्टीरिया नहीं मरते हैं। क्योंकि इससे खाने को सिर्फ फ्रेश रखा जा सकता है। खाने में बैड बैक्टीरिया को मारने के लिए आपको उसे अच्छे से हीट करना चाहिए। इसलिए अगर आप फ्रिज से खाना निकालकर खा रहे हैं, तो उसे अच्छी तरह गर्म करके ही खाएं। इससे बैड बैक्टीरिया शरीर पर असर नहीं करते हैं।
इसे भी पढ़ें- बासी आलू की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं? Harmful Effects of Reheat Food
फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करने से इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इससे खाना आपके लिए पहले जितना पोष्टिक नहीं रहेगा। अगर आप बार-बार ऐसा खाना खाते हैं, तो आपके पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इससे आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। लंबे समय में यह आदत बड़ी बीमारियों की वजह भी बन सकती है। इससे खाना बांसी नहीं होता है लेकिन उसमें मौजूद खराब बैक्टीरिया बढ़ते रहते हैं। यह शरीर में सिर्फ कैलोरी बढ़ाने की वजह बनता है। साथ ही, इससे लंबे समय में हार्मोनल इंबैलेंस होने का खतरा हो सकता है।
लेख में हमने जाना कि खाना फ्रिज में रखना हेल्दी है। लेकिन उसे बार-बार गर्म करके खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए खाने को बार-बार करके खाना अवॉइड करना चाहिए।