क्या आलू को फ्रिज में स्टोर करना नुकसानदायक होता है? जानें एक्सपर्ट से

आलू को फ्रिज में स्टोर करके रखने के बाद खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इससे होने वाले नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आलू को फ्रिज में स्टोर करना नुकसानदायक होता है? जानें एक्सपर्ट से


आलू भारतीय घरों में इस्तेमाल किए जाने वाला एक पसंदीदा आहार है। आलू खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ सेहत को भी बढ़ाने में मददगार साबित होती है। कुछ लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि आलू को फ्रिज में रखकर खाना चाहिए या नहीं? कई बार सेहत के लिए यह करना नुकसानदायक भी साबित होता है। इसलिए फ्रिज में आलू स्टोर करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना भी जरूरी होता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट रेयान फर्नेंडो से जानते हैं क्या फ्रिज में आलू स्टोर करके रखना नुकसानदायक हो सकती है। 

क्या फ्रिज में आलू स्टोर करके रखना सुरक्षित होता है? 

रेयान फर्नेंडो की मानें तो आलू को फ्रिज में स्टोर करके रखना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होता है। दरअसल, आलू को फ्रिज में रखने से आलू का तापमान कम हो जाता है। आलू को फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में बदलने लगता है, इससे आलू में मौजूद तत्व आपस में रिएक्ट करके एक्रिलामाइड नामक एसिड बनाता है। यह एक प्रकार का कैमिकल है, जो तापमान बढ़ने से बनता है। इसपर हुए एक स्टडी के मुताबिक एक्रिलामाइड नामक तत्व शरीर में कैंसर होने का कारण भी बनता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)

कैसे रखें आलू को सुरक्षित? 

  • आलू को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए आपको इसे ठंडी और वेंटिलेटेड जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करने से 2 से 3 महीनों तक आलू फ्रेश रहते हैं। 
  • आलू को स्टोर करते समय आपको इसे पन्नी वाले थैली में स्टोर करने के बजाय पेपर बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको आलू को प्याज के साथ नहीं रखना चाहिए। आलू को प्याज के साथ रखने से आलू खराब हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें - लाल आलू है सेहत के लिए सफेद आलू से ज्यादा फायदेमंद, जानें 5 फायदे

ज्यादा आलू खाने के नुकसान 

  • ज्यादा आलू खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। 
  • ज्यादा आलू खाने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे हाइपरकलेमिया हो सकता है। 
  • ज्यादा आलू खाने से उल्टी होने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। 
  • इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होने के साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

Read Next

बच्चों को रोज पिलाएं अनार और चुकंदर से बना यह खास जूस, उनकी स्किन और बालों को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version