Is it safe to keep cut watermelon in fridge in Hindi: तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में मिलने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन को कम करने में भी लाभकारी साबित होते हैं। इसे खाने से हार्ट की मसल्स मजबूत होती हैं साथ ही साथ आप तरोताजा महसूस करते हैं। पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ को सुधारने में भी तरबूज काफी मददगार हो सकता है। गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है साथ ही साथ इससे शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।
कई लोग तरबूज को काटकर या आधा काटकर उसे फ्रिज में रख देते हैं। क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? लेकिन, क्या फ्रिज में कटा हुआ तरबूज रखना सुरक्षित होता है? इसके बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तरबूज को फ्रिज में काटकर स्टोर किया जा सकता है। आइए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं कटा हुआ तरबूज फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं? (How to keep watermelon fresh after cutting in Hindi) -
कटा हुआ तरबूज फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं?
एक्सपर्ट के मुताबिक तरबूज को फ्रिज में काटकर रखना सुरक्षित है। इसमें सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। फ्रिज में रखने के बाद तरबूज की सेल्फ लाइफ और बढ़ जाती है। हालांकि, इसके लिए आपको तरबूज को ठीक तरह से स्टोर (How to Store Cut Watermelon in Fridge in Hindi) करना चाहिए ताकि वह खाने लायक रहे। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि आप तरबूज को काटकर उस फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर करके रखें। आप कटे हुए तरबूज को फ्रिज में 3 से 5 दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको तरबूज को रूम में ज्यादा देर तक काटकर रखने से बचना चाहिए।
फ्रिज में तरबूज काटकर कैसे रखना चाहिए?
- तरबूज को फ्रिज में स्टोर करने के लिए आपको उसे काटने के बाद एक कंटेनर या पन्नी में रखना चाहिए।
- इसके लिए कटे हुए हिस्से को थोड़ा सा छीलकर रखना चाहिए।
- फ्रिज में तरबूज को काटकर रखने के लिए आपको फ्रिज का तापमान 40°F (4°C) रहना चाहिए।
- फ्रिज में तरबूज रखने के लिए उसे प्लास्टिक से टाइट रैप करके रखना चाहिए ताकि उसमें किसी तरह की दुर्गंध न आए।
- इसके लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखना चाहिए।
- तरबूज को काटने के बाद इसे जल्दी से जल्दी फ्रिज में काटकर रख देना चाहिए।
- 3 से 4 दिनों के बाद इसे फ्रिज से निकालकर रख दें।
तरबूज को फ्रिज में लंबे समय तक रखने के नुकसान
- अगर आप तरबूज को फ्रिज में काटकर रखते हैं तो ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- तरबूज को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
- लंबे समय तक तरबूज को फ्रिज में काटकर रखने से उसमें बैक्टीरिया लग सकते हैं और फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
- कई बार ऐसा करने से तरबूज के स्वाद में भी अंतर आ सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या तरबूज से सीधे बीज निकालकर खाए जा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे
- गर्मियों में तरबूज खाना कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
- इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्या कम होती है।
- गर्मियों में तरबूज खाने से पेट और शरीर को ठंडक मिलती है।
- इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
- तरबूज खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है साथ ही साथ वजन घटाने में भी आसानी होती है।
- तरबूज खाने से एनीमिया से बचाव होता है।
FAQ
कटा हुआ तरबूज कब तक खा सकते हैं?
कटा हुआ तरबूज खाया जा सकता है, लेकिन इसे 3 से 5 दिनों के भीतर खाना चाहिए। लंबे समय तक रखने से कई बार इसमें बैक्टीरिया लग सकते हैं और फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है।तरबूज को कब नहीं खाना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक तरबूज को खाने का सही समय दोपहर में माना जाता है। तरबूज को शाम या रात में खाने से परहेज करना चाहिए। कई बार इससे पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है।कटे हुए तरबूज को ताजा कैसे रखते हैं?
कटे हुए तरबूज को आपको किसी एयर टाइट कंटेनर में रैप करके रखना चाहिए। ऐसे रखने से आप इसे 3 से 4 दिनों तक रख सकते हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।