Eating Fish And Chicken Together Effects: सेहतमंद और हेल्दी रहने के लिए आपका खानपान बहुत पौष्टिक होना चाहिए। खाने पीने के शौकीन लोग कई बार कुछ ऐसी चीजें एक साथ खा लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। कुछ फूड प्रोडक्ट्स ऐसे होते हैं जिन्हें एक साथ खाना फायदे की जगह नुकसान का सौदा होता है। चिकन और नॉनवेज खाने को लेकर आपने बहुत सी बातें जरूर सुनी होंगी। कई लोगों का मानना होता है कि नॉनवेज खाने के बाद या खाते समय दूध, दही जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि चिकन के साथ मछली खाना सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं? दरअसल नॉनवेज के शौकीन लोगों का यह बड़ा सवाल है, क्या चिकन के साथ मछली खा सकते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब।
चिकन और मछली एक साथ खाना कितना सुरक्षित है?- Is It Okay to Eat Chicken and Fish Together in Hindi
अछ्ली और चिकन दोनों ही बेहतरीन नॉनवेज फूड्स हैं। दोनों में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए लोग मछली और चिकन का सेवन करते हैं। नॉनवेज खाने वाले लोग मछली को स्टार्टर के रूप में खाते हैं और उसके बाद चिकन या मटन का सेवन करते हैं। चिकन और मछली एक साथ खाने के सवाल को लेकर आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय कहते हैं, मछली और चिकन एक साथ खाने का चलन बहुत जगहों पर है। दरअसल ऐसा नहीं कहा जा सकता कि मछली और चिकन एक साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। चूंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तरह के फूड्स को लेकर अलग तरीके से रिएक्ट करता है। मछली और चिकन में मौजूद प्रोटीन अलग-अलग तरह के होते हैं, इसलिए ऐसे लोग जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्या है या एलर्जी आदि है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन नुकसानदायक होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगी नॉनवेज खाएं या नहीं? डायटीशियन से जानें नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए डायबिटीज डाइट टिप्स
मछली और चिकन खाते समय रखें इन बातों का ध्यान
नॉनवेज खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से आप इसकी वजह से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। चिकन या मछली खाने के बाद या खाते समय आपको दूध नही पीना चाहिए। दरअसल दूध में मौजूद गुण चिकन और मछली के बिलकुल विपरीत होते हैं। इन चीजों को एक साथ खाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसके अलावा शरीर में कई अन्य रिएक्शन भी हो सकते हैं। नॉनवेज खाने के बाद दही खाना भी फायदेमंद नहीं माना जाता है। चिकन या फिश आदि खाने के बाद दही खाना पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
खानपान की आदतों का ध्यान रखने और अनहेल्दी फूड्स से परहेज रखने से आपका शरीर बीमारियों की चपेट में नहीं आता है। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई समस्या है, तो चिकन और फिश एक साथ खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खानपान से जुड़े किसी भी सवाल के बारे में जानने के लिए आप कमेंट बॉक्स में उसे लिखकर हमें भेज सकते हैं। हम एक्सपर्ट द्वारा आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
(Image Source: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version