Expert

क्या मछली और दही का सेवन एक साथ किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Is It Safe To Eat Fish And Curd Together In Hindi: अगर किसी को दूध से एलर्जी है, तो उन्हें दही और मछली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मछली और दही का सेवन एक साथ किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Is It Safe To Eat Fish And Curd Together In Hindi: आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि मछली और दही का सेवन साथ में नहीं किया जाना चाहिए। इससे तबियत खराब हो सकती है। इसका पेट पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्या और उल्टी-मतली जैसी कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। मगर सवाल है कि क्या यह सब वाकई सच है? जरूरी ये है कि हम इसकी सच्चाई जानने की कोशिश करें। इस संबंध में Physio and Nutritionist डॉ. रेबेका पिंटो ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो की मदद से आप जान पाएंगे कि मछली और दही साथ में खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? यही नहीं, आप यह भी जान सकेंगे कि क्या मछली के साथ किसी भी तरह का डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना सही है या नहीं? जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

क्या मछली और दही साथ में खा सकते हैं- Is It OK To Eat Curd With Fish In Hindi

Is It OK To Eat Curd With Fish In Hindi

मछली और दही का साथ में खाने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। इस बात की पुष्टि करते हुए डॉ. रेबेका बताती हैं, "मछली और दही साथ में खाने से स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। सच बात ये है कि हमारे देश के कई हिस्सों में मछली को पकाने से पहले दही के साथ मेरिनेट किया जाता है। यहां तक कि कुछ इलाकों में यह भी देखा जा सकता है कि लोग मछली के साथ छाछ खाने के लिए परोसते हैं। इसका मतलब ये है कि आप मछली के साथ डेयरी प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं। हां, अगर किसी को दूध से एलर्जी है, तो उन्हें इसके बाई प्रोडक्ट का उपयोग मछली के साथ नहीं करना चाहिए। अगर आपको ऐसी कोई समस्या नहीं है, तो निश्चिंत  होकर मछली और दही का सेवन साथ में कर सकते हैं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rebecca Pinto (@dr.rebeccapinto)

मछली और दही साथ में कब न खाएं- Who Should Avoid Eating Fish With Curd In Hindi

Who Should Avoid Eating Fish With Curd In Hindi

मछली और दही भले साथ में खाई जा सकती है, लेकिन कुछ कंडीशन में इसको एवॉयड करना ही बेहतर होता है, जैसे-

  • अगर पाचन क्षमता कमजोर है, तो मछली और दही साथ में न खाएं
  • अगर आपको मछली या दूध और दूध के प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो इन दोनों का सेवन साथ में न करें। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • अगर किसी को गैस की समस्या बनी रहती है, तो उन्हें मछली और दही का सेवन साथ में करने से बचना चाहिए।
  • मछली और दही का साथ में सेवन करने से पहले यह जांच लें कि कहीं आपको एसिडिटी की दिक्कत तो नहीं है। ऐसा है, तो आप इन दोनों को साथ में न खाएं।

इसे भी पढ़ें: मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

सर्दियों में मछली खाने के फायदे- Benefit Of Eating Fish In Hindi

सर्दियों में मछली खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जैसे-

  • मछली खाने से नींद बेहतर होती है। अगर किसी को नींद नहीं आती है, तो वे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
  • मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। मछली का सेवन करने से स्किन ग्लोइंग होती है।
  • मछली के सेवन से ऑटो इम्यून डिजीज का रिस्क कम होता है।
  • मछली खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है
  • मछली प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
  • मछली का सेवन करना अस्थमा के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

सर्दियों में ज्यादा हरी मेथी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version