Expert

क्या दही के साथ खरबूजा खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Can We Eat Curd And Muskmelon Together In Hindi: दही के साथ खरबूजा खाना सही नहीं होता है। ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। ब्लोटिंग और गैस बनने की दिक्कत भी होने लगती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दही के साथ खरबूजा खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Kharbuje Ke Sath Dahi Kha Sakte Hain: गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग अपनी रेगुलर डाइट में दही शामिल कर लेते हैं। दही खाने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, स्वास्थ्य बेहतर हो और एसिडिटी तथा ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। कई लोग डाइट के साथ दही से बनी छाछ या लस्सी पीना पसंद करते हैं। इन दिनों आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोग दही के साथ-साथ खरबूजा भी खाते हैं। सवाल ये है कि क्या यह कॉम्बीनेशन खाया जाना चाहिए? ऐसा नहीं कि खरबूजा और दही एक साथ खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में  Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से। (Kya Dahi Ke Sath Kharbuja Kha Sakte Hain)

क्या दही के साथ खरबूजा खाना सही है?- Is It Ok To Curd With Muskmelon In Hindi

is it safe to curd with musk melon 01 (5)

स्वास्थ्य के लिए दही खाना अच्छा होता है। विशेषकर, गर्मियों में इसे डाइट का हिस्सा बनाना अच्छी बात है। इसकी मदद से पाचन क्षमता में सुधार होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई दही के साथ खरबूजा खाया जा सकता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, "दही के साथ खरबूजा खाना अच्छा विचार नहीं है। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से ब्लोटिंग और गैस बनने की समस्या हो सकती है।" सवाल है ऐसा क्यों होता है? एक्सपर्ट समझाते हुए बताती हैं, "असल में खरबूजे में काफी ज्यादा मात्रा में पानी होती है। वहीं, जब आप दही और खरबूजा साथ खाते हैं, तो यह पाचन को प्रभावित करते हैं। वैसे भी आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ खरबूजा मिक्स करके खाना अच्छा विचार नहीं माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: खरबूजा खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

खरबूजा और दही साथ में खाने के नुकसान- Dahi Ke Sath Kharbuja Khane Se Kya Hota Hai

ब्लोटिंग होना

जैसा कि यह स्पष्ट है कि जब आप खरबूजा और दही साथ खाते हैं, तो इसकी वजह से पाचन क्षमता पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। ऐसे में गट हेल्थ इफेक्ट होती है और ब्लोटिंग होने लगती है। अगर आयुर्वेद की मानें, तो दही के साथ फलों का मिश्रण अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है। क्योंकि ये मिलकर पेट के स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं और मेटाबॉलिज्म रेट को भी प्रभावित करते हैं।

पाचन में असंतुलन

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि जब आप मीठा और खट्टे दो अलग-अलग स्वाद की चीजों का कॉम्बीनेशन खाते हैं, तो ऐसी चीजों को शरीर द्वारा पचाए जाने में समय लगता है। इसी तरह, दही और खरबूजा का कॉम्बीनेशन के कारण पाचन असंतुलन हो सकता है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पेट में गैस बनने लगती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जमकर लें मीठी लस्सी का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

एलर्जी हो सकती है

जिन लोगों को दूध या दूध के बने प्रोडक्ट के सेवन से एलर्जी है, उन्हें दही के साथ खरबूजा कभी भी मिक्स करके नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह से रैशेज या एलर्जी के अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं। इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। एलर्जी से बचने के लिए खरबूजा और दही को साथ में कभी भी मिक्स न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या हम खरबूजे को दही के साथ खा सकते हैं?

    दही और खरबूजे को साथ में नहीं खाना चिएह। इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ब्लोटिंग और गैस बनने की दिक्कत भी ट्रिगर हो जाती है।
  • खरबूजा खाने के कितनी देर बाद दही खा सकते हैं?- Dahi Khane Ke Kitni Der Baad Kharbuja Kha Sakte Hain

    खरबूजा के साथ-साथ दही का सेवन करना सही नहीं है। अगर आपने दही खाया है, तो बेहतर है कि कम से 40-50 मिनट बाद ही खरबूजा खाएं।
  • दही खाने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

    दही खाने के बाद किसी भी तरह का फल तुरंत खाने से बचें। इसमें संतरा, अनानास, अंगूर आदि शामिल हैं। इससे पाचन खराब हो सकता है।

 

 

 

Read Next

सफेद या काले चिया सीड्स: सेहत के लिए कौन-से ज्यादा फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer