
What Not To Eat After Eating Melon: खरबूजा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं। इसको खाने से इम्यनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। खरबूजा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसका मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खरबूजा खाने के बाद कई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। खरबूजा खाने के बाद इन चीजों को खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। खरबूजा खाने के बाद इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से।
तुरंत पानी न पिएं
जी हां, खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हैजा होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में खरबूजा खाने के बाद पानी पीने से बचें। खरबूजा में 95 प्रतशत पानी होता है, जो गर्मी से शरीर का बचाव करता है।
खाली पेट खाने से बचें
खरबूजा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन इसको खाने से पहले ध्यान दें कि इसे खाली पेट न खाएं। खाली पेट खाने से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खाली पेट खाने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
खट्टी चीजें न खाएं
खरबूजा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसको खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से बचें। खरबूजा खाने के बाद खट्टी चीजे खाने से पेट में मरोड़ और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खरबूजा खाने के बाद खट्टी चीजे खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जमकर लें मीठी लस्सी का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
कई फलों के साथ मिलाकर न खाए
खरबूजा खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को कई तरह के फायदे भी देता है। लेकिन इसको खाते समय ध्यान दें कि के इसे कई फलों के साथ मिलाकर न खाएं। खरबूजा की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसे अलग तासीर के फलों के साथ खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
रात को न खाएं
खरबूजा शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ध्यान रखें इसको रात में खाने से बचना चाहिए। रात में खरबूजा खाने से पचने में परेशानी हो सकती है और ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए रात में खरबूजा खाने से बचें।
खरबूजा खाने के बाद इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik