ज्यादा खरबूजा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disadvantages Of Eating Too Much Cantaloupe: ज्यादा खरबूजा खाने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा खरबूजा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


Disadvantages Of Eating Too Much Cantaloupe: गर्मियों में खरबूजा अधिकतर लोगों को खाना काफी पंसद होता है। इसका मीठा स्वाद खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। खरबूजे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है शरीर हाइड्रेट रहता है। गर्मियों में खरबूजा को आसानी से खाया जा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा ज्यादा खाने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है। कई लोग गर्मी में इसे काफी ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं। जिस कारण कई तरह की बीमारियां होने के खतरा बढ़ जाता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए बात करेंगे लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट और न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट पायल अस्‍थाना से। 

पाचन संबंधी समस्या

गर्मियों में ज्यादा खरबूजा खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। खरबूजा में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ज्यादा मात्रा में फाइबर के सेवन से पेट खराब, डायरिया, उल्टी, अपच और गैस की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में गर्मियों में ज्यादा खरबूजा खाने से बचें।

बढ सकती है डायबिटीज की समस्या

खरबूजा खाने से डायबिटीज मरीजों की समस्या काफी बढ़ सकती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है। इस कारण डायबिटीड के मरीज इसके सेवन से बचें। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

muskmelon

पानी की अधिकता

खरबूजे में करीब 97 प्रतिशत पानी होता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की अधिकता हो सकती है और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कई बार शरीर में ज्यादा पानी की वजह से पैरों में सूजन और शरीर में थकान भी हो सकती हैं। ऐसे में इसको ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- धूप से आने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जो दूर करेंगे टैनिंग और देंगे ठंडक का एहसास

सर्दी-जुकाम 

खरबूजा की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सर्दी- खांसी और ठंड लगने की परेशानी कई गुना बढ़ सकती है। कई लोग खरबूजा को ज्यादा मात्रा में खा लेते है। जिस कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।

आंतों के लिए हानिकारक

खरबूजा का ज्यादा सेवन आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो आंतों में इंफेक्शन को बढ़ा सकता है और आंतों में कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाने से बचना चाहिए।

ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में कुछ गर्म मसाले पहुंचा सकते हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कौन से मसाले खाना है सुरक्षित

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version