Home Remedies To Improve Digestion: आपने अक्सर डॉक्टर्स या हेल्थ एक्सपर्ट्स को कहते सुना होगा कि आपका पेट जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही सेहतमंद रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई आपके पेट के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए अपने पेट, आंत और पाचन तंत्र का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग अपने खराब खानपान और जीवनशैली की आदतों के चलते खराब पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना आए दिन करते हैं, जिसमें पेट में दर्द, सूजन, ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं सबसे आम हैं। अगर लंबे समय तक ये समस्याएं बनी रहती हैं, तो इससे कई अन्य गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ता है। बवासीर जैसी समस्याओं के लिए कमजोर पाचन एक बड़ा कारण हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आपके पेट को स्वस्थ रखने में कुछ घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अगर आप दैनिक रूटीन में इन घरेलू उपायों को शामिल करते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस लेख में हम आपको पाचन शक्ति बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय (pachan shakti badhane ke gharelu upay) बता रहे हैं।
पाचन तंत्र मजबूत बनाने के 5 घरेलू उपाय- Home Remedies To Improve Digestion In Hindi
1. भोजन को अच्छी तरह चबाएं
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का सबसे आसान उपाय (pachan tantra majboot banane ke upay) है, आप जो कुछ भी खाते हैं उसे अच्छी तरह चबा-चबा कर खाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें आपका भोजन आधे से ज्यादा आपके मुंह में ही पचने योग्य हो जाता है। आप जितना अच्छी तरह और धीरे-धीरे भोजन को चबाते हैं तो उसमें लार अच्छी तरह मिल जाती है। जो भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करती है और पाचन को मजबूत बनाती है, क्योंकि हमारी लार में पाचन एंजाइम होते हैं।
इसे भी पढें: आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये 10 घरेलू उपाय
2. गर्म पानी से दिन की शुरुआत करें
अगर आप सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। यह अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत सहायक है। आप चाहें तो जीरे के पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं, इससे बहुत लाभ मिलेगा।
3. फाइबर रिच फूड्स का सेवन करें
कोशिश करें कि आप फाइबर से भरपूर फूड्स जरूर खाएं, क्योंकि फाइबर आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। यह पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। ड्राई फ्रूट्स, नट्स, बीज, साबुत अनाज, दाल, सोयाबीन, राजमा, छोले आदि में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।
4. लंच में दही या छाछ पिएं
दही और छाछ दोनों ही बेहतरीन प्रोबायोटिक्स में से एक है। प्रोबायोटिक्स आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं और पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मददगार हैं। इसलिए आपको दोपहर के भोजन के साथ में दही या छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढें: पैर के तलवे में खुजली से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय
5. हर्बल चाय पिएं
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आप पुदीना, अजवाइन, जीरा, दालचीनी, कैमोमाइल टी, ग्रीन टी आदि जैसी हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहें तो इनका सेवन भोजन के बाद भी कर सकते हैं। ये हर्बल चाय पाचन शक्ति को बढ़ाने और भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करती हैं।
All Image Source: Freepik.com