Expert

आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये 10 घरेलू उपाय

Home Remedies For Healthy Eyes: आंखों को स्वस्थ रखने में कुछ घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित हो सकते हैं, यहां जानें आंखों को हेल्दी रखने के 10 उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये 10 घरेलू उपाय


Natural Remedies For Healthy Eyes In Hindi: वर्तमान समय में प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते हम में से ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन दिनों लोग कम उम्र में ही नजर कमजोर होना, मोतियाबिंद, अंधापन, मैकुलर डिजनरेशन, सूखी और लाल आंखें, आंखों में जलन, पानी निकलना जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए आंखों की उचित देखभाल करना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं, कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया की मानें तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको आंखों को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू उपाय (aankho ko swasth rakhne ke upay) बता रहे हैं।

Home Remedies For Healthy Eyes in hindi

आंखों को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Healthy Eyes In Hindi

1. गुलाब जल: आंखों में ऑर्गेनिक गुलाब जल डालें। यह आंखों की जलन से राहत प्रदान करने के साथ ही आंखों को ठंडक और आराम प्रदान करता है।

2. गाय का घी: गाय के घी का सेवन और आंखों में घी डालना, नाक के माध्यम से भी घी की 1-2 बूंदें डाल सकते हैं। यह आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।

3. त्रिफला: यह आंखों के लिए अद्भुत जड़ी-बूटी है। आप इसका सीधे तौर पर सेवन कर सकते हैं या आंखें धोने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें और इसे रात भर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे 21 बार मुड़े हुए महीन कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान इस मिश्रण को छान लें। सुनिश्चित करें कि त्रिफला का कोई कण पानी में न रह जाए। एक बार जब यह छन जाए तो आप इस पानी से अपनी आंखें धो सकते हैं।

4. अंजना या काजल: आयुर्वेद में अंजना को 'द्रिकबलम' के रूप में मानता है, जिसका अर्थ है आंखों की रोशनी में सुधार करना। तो आप रात में सोते समय आंखों में काजल लगा सकते हैं।

5. पैदल चलें: चलते समय हम अपने दूसरे और तीसरे पैर के अंगूठे पर सबसे ज्यादा दबाव डालते हैं। इन दोनों में ही सबसे सबसे ज्यादा नर्व एंडिंग (Nerve Ending) होते हैं, जो आपकी आंखों के कामकाज को उत्तेजित करते हैं और दृष्टि में सुधार करते हैं।

इसे भी पढें: मिर्च काटने के बाद हाथ में होने वली जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

6. 20 मिनट तक किसी चीज को देखें: हर 20 मिनट में थकान और आंखों के तनाव को कम करने के लिए 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर मौजूद किसी चीज को देखें।

7. आंखों की एक्सरसाइज: रोजाना आंखों को कम से कम 10 मिनट दाएं-बाएं ऊपर नीचे और गोल-गोल घुमाएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

8. त्राटक और मेडिटेशन: त्राटक (Trataka) किसी विशेष वस्तु (जैसे, सूर्य, दीपक, आदि) को दूर या पास  से लगातार देखना है। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, दृष्टि और यहां तक कि याददाश्त में सुधार करता है। वहीं मेडिटेशन आपको शांत करने में मदद करता है और शरीर में पित्त को संतुलित करता है। संतुलित पित्त आपको लालिमा, आंखों की जलन आदि को रोकने में मदद करता है।

9. ब्लू लाइट फिल्टर: जब भी आप मोबाइल या लैपटॉप यूज करें तो ब्लू लाइट फिल्टर लगा लें या चश्मा पहनकर यूज करें। यह गैजेट्स के एक्सपोजर के कारण होने वाले नुकसान से आंखों बचाता है।

इसे भी पढें: एलर्जी वाली खांसी होने पर दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानें छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

10. पर्याप्त नींद लें: जब आप एक अच्छी और पर्याप्त नींद लेते हैं तो इससे आंखों को आराम मिलता है और आंखों का कामकाज बेहतर होता है।

इन आसान उपायों की मदद से आप आसानी से आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

एलर्जी वाली खांसी होने पर दिखते हैं ये 10 लक्षण, जानें छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

Disclaimer