इस मॉनसून डेंगू-टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचने के लिए अभी से करें ये 5 काम

Prevent Dengue Malaria: मॉनसून के मौसम में डेंगू-टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचाव के लिए आपको इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस मॉनसून डेंगू-टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचने के लिए अभी से करें ये 5 काम


मॉनसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। अगर इस मौसम में जरा भी असावधानी होती है, तो मौसमी  बीमारियां लगते समय नहीं लगता। इस मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये बीमारियां मच्छरों के कारण फैलती हैं और मच्छर गंदे पानी के जमाव के कारण फैलते हैं। इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे आप इन मानसूनी बीमारियों से बच सकते हैं। 

साफ-सफाई का ध्यान रखें और मच्छरों से बचें

डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से बचना बहुत जरूरी है। इसलिए इस मौसम में सुबह या शाम के समय फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनें, ताकि आप मच्छरों से बच सकें। इसके अलावा मच्छरदानी, मस्कीटो रिपेलेंट, मस्कीटो कॉइल आदि का भी प्रयोग करें।

                          मॉनसून के मौसम में कोशिश करें की बाहर के खाने और तला-भुना खाने से बचें क्योंकि इस मौसम में पाचन स्लो रहता है। इस समय घर का भोजन करना चाहिए। ध्यान रखें इस मौसम में पानी उबाल कर ही  पिएं। खराब पानी पीने से टाइफाइड का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में बार-बार हाथ धोने की आदत डालें क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन होने का डर बना रहता है।

पानी भरपूर पिएं

कई बार पानी की कमी से भी शरीर में कई बीमारियां लगने का डर रहता है। पानी की कमी हमारे  इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती  है, जिससे बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने की आदत डालें। पानी पीने से स्किन पर भी ग्लो आता है।

फल-सब्जियों को धोएं

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों को कीड़ा लग जाने की समस्या होती है इसलिए इन पर कीटनाशक छिड़का जाता है। ऐसे में फल और सब्जियां  इस्तेमाल करने से पहले पानी में अच्छी तरह वॉश करें। आप सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले 10 से 15 मिनट के लिए सिरके वाले पानी में भिगोकर भी कर रख सकते है। इससे सब्जियों पर लगे कीटनाशक और कीटाणु अच्छे से साफ हो जाएंगे। 

नींद

भरपूर नींद स्वस्थ शरीर के लिए काफी जरूरी होती है। कम नींद लेने से डिप्रेशन,  कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा रहता है। शरीर के टिश्यू की मरम्मत के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। 7-8 घंटे की नींद लेने से आप फ्रेश महसूस करते हैं, इससे आपकी याददाशत भी तेज रहती है।

इसे पढ़ें- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

एक्सरसाइज

रेगुलर एक्सरसाइज स्वस्थ शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। दिन में से 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। ये आपको दिनभर फुर्तीला रखने में मदद करेंगे। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। एक्सरसाइज से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिस कारण कोई बीमारी आसानी से नहीं लग पाती। मॉनसून में अगर आप बाहर वॉक पर न  जा पाएं, तो कुछ एक्सरसाइज घर पर ही करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

तिल हटाने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें अरंडी का तेल

Disclaimer