Sat Sep 19, 2026 | 08:12 PM IST

मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मछली खाते समय या इसके बाद कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए, जानें इनके बारे में।
मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसानमछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

Foods To Avoid After Eating Fish: मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मछली में मौजूद प्रोटीन, आयरन, विटामिन और ओमेगा 3 शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आंखों की अच्छी सेहत के लिए मछली का सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। वजन कंट्रोल करने से लेकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाने के लिए मछली खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली का सेवन करते समय या उसके बाद कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है? आपको भी मछली खाने के बाद या खाते समय इन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

मछली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? (Which Foods To Avoid After Eating Fish in Hindi)

मछली खाने के बाद या मछली खाते समय कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। आयुर्वेद में भी कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन मछली खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मछली खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं-

Foods To Avoid After Eating FishFoods To Avoid After Eating Fish

इसे भी पढ़ें: कौन सी मछलियां खाना है सेहत के लिए फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें मछलियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और फायदे

मछली खाने के बाद न खाएं आइसक्रीम 

मछली खाने के बाद आइसक्रीम खाना सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। कई शोध और अध्ययन में ऐसा कहा गया है कि मछली खाने के बाद आइसक्रीम खाने से आपको स्किन और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल मछली की तासीर गर्म होती है और आइसक्रीम की तासीर ठंडी होती है, इसलिए मछली खाते समय या खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए।

मछली खाने के बाद दही का सेवन

मछली खाने के बाद दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि मछली बनाते समय तमाम लोग दही का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपको स्किन एलर्जी जैसी समस्या है, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। 

Foods To Avoid After Eating FishFoods To Avoid After Eating Fish

मछली खाने के बाद दूध का सेवन 

मछली खाने के बाद दूध का सेवन बहुत खतरनाक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक दूध के साथ मछली खाने से आपको स्किन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। मछली खाने के बाद दूध पीने से आपको सफेद दाग और स्किन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

मछली खाने के बाद चाय-कॉफी का सेवन 

बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद चाय-कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। मछली खाने के बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चाय-कॉफी में दूध का इस्तेमाल होता है। इसलिए मछली खाने के बाद इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

मछली खाने के बाद दूध से बनी मिठाई का सेवन 

मछली खाने के बाद दूध से बनी मिठाई का भी सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसा करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा मछली खाने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

मछली खाते समय या उसके बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मछली खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मूंगफली का सेवन करना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 04, 2022 16:11 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content