भीषण गर्मी और लू के बीच शरीर को हेल्दी रखना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। पारा हाई होने पर हमारे शरीर की पाचन शक्ति और मेटाबॉलिज्म भी काफी प्रभावित होती है। अक्सर स्वाद के चक्कर में हम इस लू के मौसम में भी तला-भुना और अनहेल्दी फूड्स खाने लगते हैं, जिसके कारण न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ती है, बल्कि इसका हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो न सिर्फ शरीर के अंदर की गर्मी को बढ़ाते हैं, बल्कि डिहाइड्रेशन और थकान का कारण बनते हैं। इसलिए आइए Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानते हैं कि लू के दौरान क्या खाने से बचना चाहिए?
भीषण गर्मी में क्या नहीं खाना चाहिए?
डॉ. पूजा पिल्लई का कहना है कि लू के दौरान, ज्यादा तापमान की वजह से शरीर पहले से ही तनाव महसूस करता है। ऐसे में गलत खाना खाने से आपको ज्यादा थकान, डिहाइड्रेशन या बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए, हीटवेव के दौरान कुछ फूड्स से परहेज करना चाहिए, जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं-
1. तला-भुना और मसालेदार खाना
गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और तीखा खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर के तापमान को बढ़ा सकते हैं। समोसा, पकौड़े, चिप्स और ज्यादा मिर्च मसाले वाले फूड्स पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे एसिडिटी, जलन और थकान की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
2. कैफीन और शुगर ड्रिंक्स
गर्मियों में ज्यादा चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स में कैफीन और शुगर बहुत ज्यादा होता है, जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकती है। ये ड्रिंक्स गर्मी में तुरंत आपके शरीर को राहत दे सकते हैं, लेकिन बाद में डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं।
3. ज्यादा नमक वाले फूड्स
नमकीन स्नैक्स जैसे चिप्स, अचार और प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये फूड्स शरीर में पानी की कमी को बढ़ाते हैं और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकते हैं।

4. रेड मीट और हैवी फूड्स
रेड मीट और ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स को पचाने में ज्यादा एनर्जी लगती है, जिससे शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, गर्मियों में रेड मीट और ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स के स्थान पर हल्के पचने वाले फूड्स को चुनें।
5. अल्कोहल का सेवन
ज्यादा शराब का सेवन शरीर को डिहाइड्रेट करता है और शरीर के तापमान को भी कंट्रोल करने की क्षमता को कम करता है। हीटवेव के दौरान शराब का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में सफर के दौरान हो जाती है तबीयत खराब? इन चीजों का करें सेवन, सफर बनेगा आसान
निष्कर्ष
हीटवेव के समय हमेशा हल्का, ताजा और पानी से भरपूर फूड्स जैसे फल, सब्जियों और छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। इसलिए, आप ऊपर बताए गए फूड्स से परहेज करें और हल्का खाना खाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी से भरपूर फल, दही, छाछ, नारियल पानी, सत्तू आदि का सेवन करना चाहिए।गर्मियों में सुबह क्या पीना चाहिए?
गर्मियों में सुबह-सुबह शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए खाली पेट नारियल पानी, छाछ या सौंफ का पानी पीना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 15:18 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 03, 2026 15:18 IST
Modified By : Katyayani TiwariMay 03, 2026 15:18 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai