Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मी में सफर के दौरान हो जाती है तबीयत खराब? इन चीजों का करें सेवन, सफर बनेगा आसान

गर्मी में यात्रा के दौरान खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि तबीयत खराब न हो और फूड पॉइजनिंग से बचा जा सके। 

गर्मियों में यात्रा करना काफी दिलचस्प होता है, लेकिन इतनी गर्मी में खानपान को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। गर्मी के दौरान ज्यादा तला-भुना या बासी खाना खाने से तबीयत खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, इस मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। ज्यादा तापमान में भोजन जल्दी खराब हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सही और सुरक्षित फूड गर्मियों में सफर के दौरान चुनना बहुत जरूरी है। दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सफर के दौरान किस तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे तबीयत न बिगड़े?

गर्मियों में सफर के दौरान क्या खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सफर के दौरान हमेशा हेल्दी, हल्का और हाइड्रेशन देने वाली चीजों को खाना चाहिए, जैसे-

1. ताजा और गर्म भोजन करें

अगर कहीं बाहर खाना खा रहे हैं तो हमेशा ताजा और गर्म खाना ही खाएं। सड़क किनारे लंबे समय से रखा हुआ खाना या ठंडा भोजन करने से बचें। गर्म खाने में बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम होती है, इसलिए, इसे सुरक्षित माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी vs तरबूज का रस: गर्मियों में क्या पीने से ज्यादा हाइड्रेट रहेगी बॉडी?

2. पैक्ड और सील्ड फूड

सफर के दौरान पैक्ड और अच्छी तरह से सील्ड फूड्स जैसे बिस्किट, नमकीन और जूस का सेवन करना सुरक्षित होता है। इसलिए, यह कोशिश करें कि पैकेट खुला या एक्सपायरी डेट का न हो।

3. साफ पानी पिएं

हमेशा बोतलबंद या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। खुले या अनजान रास्तों पर मिलने वाले पानी से इंफेक्शन हो सकता है। कोशिश करें कि आप हमेशा अपनी पानी की बोतल साथ रखें, ताकि पानी के कारण किसी तरह की समस्या न हो।

healthy-foods-for-summer-while-travelling-inside

4. कटे हुए फल और सलाद से बचें

बाजार में खुले में बिकने वाले कटे हुए फल या सलाद का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा हो सकती है। अगर फल खाना हो तो खुद छीलकर और काटकर खाएं।

5. स्वच्छता का ध्यान रखें

खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है। सफर के दौरान खाने के कारण होने वाली फूड पॉइजनिंग का कारण बनने वाले इंफेक्शन से बचाव का सबसे आसान तरीका होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खाली पेट फल खाते हैं तो रुकें, एक्सपर्ट से जानें ये सही है या गलत

निष्कर्ष

गर्मियों में सफर के दौरान सुरक्षित भोजन का चुनाव आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, सही खाने का चुनाव और थोड़ी सावधानी बरतकर आप अपनी यात्रा को सुरक्षित और आसान बना सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • यात्रा पर जाने पर क्या खाना चाहिए?

    यात्रा के दौरान हमेशा ताजा, हल्का और जल्दी पचने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए ताकि पेट ठीक रहे और एनर्जी बनी रहे।
  • यात्रा करते समय क्या न खाएं?

    यात्रा करते समय पेट खराब होने या डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सड़क किनारे खुला खाना, कटा हुआ फल या सलाद और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

इलेक्ट्रोलाइट्स क्या हैं और क्यों जरूरी हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 03, 2026 09:44 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 03, 2026 09:44 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content